{"_id":"5c1fa0cfbdec2257022f8fd9","slug":"bollywood-movies-are-flop-but-stars-wedding-enjoyed-the-audience-in-2018","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बॉलीवुड फिल्मों के लिए फ्लॉप रहा वर्ष 2018, दर्शकों ने पूरे साल उठाया स्टार्स की शादियों का लुत्फ","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
बॉलीवुड फिल्मों के लिए फ्लॉप रहा वर्ष 2018, दर्शकों ने पूरे साल उठाया स्टार्स की शादियों का लुत्फ
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: shrilata biswas
Updated Sun, 23 Dec 2018 08:21 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
ranveer singh
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड के बुरे प्रदर्शन से आहत दर्शकों का ध्यान इस साल सही कहा जाए तो शादियों में रहा है। ऐसे में फिल्म से ज्यादा शादियों ने उनका मनोरंजन किया। अन्यथा इस साल के बुरे अनुभव से गुजर रहे सिनेमा देखने वाले उनके साथ हुए छलावों को भूल नहीं पाते हैं। गनीमत इतनी ही रही कि राजकुमार हिरानी की संजय दत्त पर बनने वाली कथित बायोपिक से रणबीर को एक अलग तरह की सफलता मिल गई, जो इस समय की श्रेष्ठ महानायक को मिलने वाली सफलता से भी कहीं आगे की थी...
2 of 5
rishi kapoor
वैसे भी सफलता का मापदंड बॉलीवुड की निगाह में अब फिल्म का मनी कलेक्शन ही रह गया है। फिल्म संजू ने खूब कमाई की और निर्माता के साथ-साथ सिनेमाघर मालिकों को भी लाभ पहुंचाया, लेकिन इस फिल्म की सफलता उस स्तर की नहीं थी, जिसका फायदा नायक को चार बड़ी या अच्छी फिल्मों के मिलने से होता। यह साल वैसे कपूर परिवार के लिए दो अर्थों में दुखद रहा है, एक तो ऐतिहासिक आर.के. स्टूडियो को बेच दिए जाने का पारिवारिक निर्णय और दूसरा कृष्णा राज कपूर का निधन।
3 of 5
rishi kapoor
इसी के साथ ऋषि कपूर की बीमारी को लेकर इंडस्ट्री और दर्शकों की चिंता स्वाभाविक है, क्योंकि करियर के इस लंबे समय में अनेक दिलचस्प भूमिकाओं से उन्होंने अपने आपको चर्चा और सराहना में बनाए रखा था और रणबीर से अधिक और बेहतर काम करते हुए सक्रिय थे।इस साल की सबसे सुखद घटना रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण का विवाह होना है, जिसे शायद शादी करने वाले जोड़े, उनके परिवार, दोस्तों के अलावा दर्शकों ने भी सबसे ज्यादा एन्जॉय किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
priyanka chopra
- फोटो : instagram
इस साल की सबसे चर्चित शादी वैसे प्रियंका चोपड़ा की होती, जिन्होंने सबसे ज्यादा अच्छा समय हिंदी सिनेमा में बिताकर विदेशी फिल्मों में छोटी-छोटी भूमिकाएं करके अपने अंतरराष्ट्रीय सितारा होने का भरपूर प्रचार किया और सुर्खियां बटोरीं, फिर अपने से 10 साल छोटे विदेशी गायक निक जोनस से सगाई की और शादी करके खबरों को विराम दिया। लेकिन, उनसे आगे निकल गए रणवीर सिंह और दीपिका, जिन्होंने इटली के लेक कोमो में अपनी शादी धूमधाम से की और देश लौटने के बाद मुंबई, बंगलुरू आदि जगहों पर शानदार रिसेप्शन आयोजित करके अपने मित्रों और शुभचिंतकों को निमंत्रित किया।
विज्ञापन
5 of 5
Ranveer Singh and Deepika Padukone
- फोटो : Instagram
दीपिका से शादी करके रणवीर सिंह का कद और ऊंचा हो गया है। अखबारों से लेकर सोशल मीडिया में ये शादी सुर्खियां में बनी रही। ऐसे ही माहौल में लोग बड़े बैनर की बुरी फिल्मों और उसको देखकर हुए बुरे अनुभवों को भी भूल पाए हैं, नहीं तो बॉलीवुड की हाल की फिल्मों के निराशाजनक प्रदर्शन ने दर्शकों को बुरी तरह हतोत्साहित कर दिया था। इस साल जिस तरह की फिल्में आईं हैं, उम्रदराज सितारे हर हाल में अपने आपको बिकाऊ बनाए रखने के लिए मैदान छोड़ना नहीं चाहते, उससे नए और प्रतिभाशाली सितारों के लिए अपनी जगह बना पाना कठिन हो रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।