सब्सक्राइब करें

प्रियंका-निक को पेरेंट्स बनाने पर तुली ये बॉलीवुड एक्ट्रेस, ऐसे बताई पूरी कहानी

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अरविंद अरविंद Updated Sun, 23 Dec 2018 07:57 PM IST
विज्ञापन
nargis farkhri wants nick and priyanka gets babies soon
priyanka chopra nick jonas

बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने ट्विटर अकाउंट पर निक संग एक तस्वीर शेयर की है जिसे उनके फैन्स बहुत पसंद कर रहे हैं। ऐसे में बॉलीवुड की एक एक्ट्रेस ने जब ये फोटो देखा पहले तो इसे लाइक किया और फिर दोनों से एक इच्छा जाहिर की...दरअसल, बात कर रहे हैं फिल्म रॉकस्टार की लीड एक्ट्रेस नरगिस फाखरी की...

Trending Videos
nargis farkhri wants nick and priyanka gets babies soon
नर्गिस फखरी

नरगिस को प्रियंका और निक के बच्चे की सबसे ज्यादा जल्दी हो रही है। क्योंकि उन्होंने प्रियंका-निक के फोटो पर कमेंट किया है कि दोनों का बच्चा काफी सुंदर होगा। बता दें कि भारत में शादी और रिसेप्शन के बाद अब प्रियंका चोपड़ा पति निक जोनस के साथ न्यू यॉर्क लौट गई हैं।


विज्ञापन
विज्ञापन
nargis farkhri wants nick and priyanka gets babies soon
priyanka, nick - फोटो : instagram

बता दें कि मुंबई रिसेप्शन के बाद प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहे हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, प्रियंका और निक अमेरिका में भी एक रिसेप्शन पार्टी देंगे। फिलहाल प्रियंका लंदन में ससुराल वालों के साथ डिनर करने के लिए गईं। इस कपल की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

nargis farkhri wants nick and priyanka gets babies soon
priyanka, nick - फोटो : instagram

तस्वीरों में प्रियंका चोपड़ा, निक जोनस, प्रियंका की मां मधु चोपड़ा, निक के भाई जो जोनस, फ्रैंकी जोनस भी नजर आए। डिनर में जो जोनस की मंगेतर सोफी टर्नर भी शामिल हुईं। घर के सभी सदस्य एक साथ बैठे हुए नजर आए।

विज्ञापन
nargis farkhri wants nick and priyanka gets babies soon
priyanka, nick - फोटो : instagram

इन तस्वीरों के अलावा प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की कुछ और तस्वीरें भी सामने आईं हैं। न्यूली वेड कपल दोस्तों के लिए लॉस एंजेलिस में रिसेप्शन पार्टी देने की तैयारी में हैं। इसमें हॉलीवुड के बड़े नाम शामिल हो सकते हैं। बताया जा रहा है कि प्रियंका की टीम अभी जगह तलाश कर रही है और कुछ समय में ही रिसेप्शन का वेन्यू तय कर दिया जाएगा। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed