{"_id":"5c1f931fbdec22571f2ed0c1","slug":"swara-bhaskar-supports-naseeruddin-shah-over-intolerance-comment","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"नसीरुद्दीन शाह के सपोर्ट में आईं स्वरा भास्कर, बोलीं- 'कौन निकाल सकता है हमें यहां से'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
नसीरुद्दीन शाह के सपोर्ट में आईं स्वरा भास्कर, बोलीं- 'कौन निकाल सकता है हमें यहां से'
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: शिप्रा सक्सेना
Updated Sun, 23 Dec 2018 07:27 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
swara bhaskar
- फोटो : twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड स्टार स्वरा भास्कर के मुताबिक अभिनेत्री करीना कपूर कामकाजी महिलाओं के लिए प्रेरणा हैं। स्वरा फिल्म 'वीरे दी वेडिंग' में करीना संग काम कर चुकी हैं। स्वरा '92.7 बिग एफएम' के शो बिग 'एमजे ऑफ द वीक' में रेडियो जॉकी बनी हैं। उन्होंने बिग एमजे दिलीप के साथ बातचीत करते हुए करीना और अन्य मुद्दों पर बात की।
2 of 5
veere di wedding
- फोटो : File Photo
इस शो के दौरान स्वरा ने कहा, ‘करीना सभी कामकाजी महिलाओं के लिए प्रेरणा हैं। उन्होंने साबित किया है कि निजी जीवन का आनंद लेते हुए सफल करिअर बनाया जा सकता है। जिस तरह से उन्होंने अपनी निजी और पेशेवर जिंदगी को संभाला है, वह बेहतरीन है।’ यह पूछे जाने पर कि वह किसकी बायोग्राफी पर काम करना चाहेंगी। इस पर स्वरा ने कहा ‘अगर कभी मधुबाला जी पर बायोपिक बनती हैं तो मैं इसका हिस्सा बनना चाहूंगी।
3 of 5
veere di wedding
- फोटो : File Photo
इसके साथ ही स्वरा ने कहा- 'अगर किसी ऐतिहासिक किरदार पर बायोग्राफी बनती है तो मैं इंदिरा गांधी का किरदार निभाना चाहूंगी।’ बहुत कम समय में शोहरत की बुलंदियों पर पहुंचने वालीं स्वरा को सबसे ज्यादा लोकप्रियता 'तनु वेड्स मनु' से मिली। इसके बाद 'रांझणा', 'निल बटे सन्नाटा' और 'अनारकली ऑफ आरा' जैसी फिल्मों ने उनके करियर को और अधिक आगे बढ़ा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
swara bhaskar
- फोटो : File Photo
स्वरा के अनुसार उन्होंने कभी भी पैसों के लिए काम नहीं किया। हालांकि वह मानती हैं कि जीवन के कई पड़ाव पर उनसे फैसले लेने में चूक हुई है। अपने बिंदास स्वभाव के कारण स्वरा कई बार सोशल मीडिया पर ट्रोल हो चुकी हैं। यही नहीं बॉलीवुड के कई दिग्गज सितारों के साथ काम करने से इनकार करने के कारण भी सुर्खियों में रही हैं।
विज्ञापन
5 of 5
स्वरा भास्कर
- फोटो : File Photo
चौतरफा आलोचना के बीच अभिनेता नसीरुद्दीन शाह को फिल्मी सितारों का समर्थन मिला है। एक्ट्रेस स्वरा भास्कर और रिचा चड्ढा ने नसीरुद्दीन शाह को सपोर्ट करते हुए उनकी आलोचना करने वालों पर निशाना साधा है। नसीरुद्दीन शाह ने हाल ही में कहा था कि देश की हवा में जहर घुल चुका है और इस बात से उन्हें गुस्सा आता है। बयान पर बवाल मचने के बाद अभिनेता को सफाई देनी पड़ी थी। स्वरा भास्कर ने नसीरुद्दीन शाह के बयान के सपोर्ट में लिखा, ‘हमारा घर है। कौन निकाल सकता है हमें यहां से।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।