बेहतरीन अंदाज में आंखों से इशारे करके रातोंरात स्टार बनीं मलयालम अभिनेत्री प्रिया प्रकाश वारियर एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार वह अपने नए फोटो शूट से इंटरनेट पर तहलका मचा रही हैं। इस साल की शुरुआत में वैलेंटाइन डे पर स्कूल ड्रेस में अपनी अदाएं बिखेरती एक शरारती लड़की के रूप में प्रिया ने एक ही झटके में लाखों भारतीयों को अपना दीवाना बना डाला था।
10 महीने में इतनी बदल गईं प्रिया प्रकाश वारियर, 26 सेकेंड के वीडियो ने रातोंरात बना दिया था दीवाना
आंखों के इशारे वाला प्रिया प्रकाश का वीडियो इस कदर वायरल हुआ कि रातोंरात वह नामचीन हस्ती बन गईं। अब प्रिया प्रकाश ने अपने नए फोटोशूट को सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इस फोटो शूट में प्रिया अपने पिछले हर लुक से एकदम अलग नजर आ रही हैं। कुछ तस्वीरों में वह बेड पर लेटे हुए अलग-अलग अदाओं के साथ नजर आ रही हैं।
A post shared by priya prakash varrier (@priya.p.varrier) on
A post shared by priya prakash varrier (@priya.p.varrier) on
इससे पहले भी प्रिया कई बार अपनी तस्वीरों से यूजर्स को इंप्रेस कर चुकी हैं। आपको बता दें, गूगल ने इस साल सबसे ज्यादा सर्च की किए जाने वाले सितारों, फिल्मों और गानों की लिस्ट जारी की है। गूगल की लिस्ट में रजनीकांत की फिल्म '2.0' और बैली डांसर नोरा फतेही के सुपरहिट गाने 'दिलबर' को सबसे ज्यादा गूगल पर सर्च किया गया है।
A post shared by priya prakash varrier (@priya.p.varrier) on
इसके अलावा गूगल ने इस साल सबसे ज्यादा सर्च किए जाने वाले सितारों की भी लिस्ट जारी की है। सितारों को सर्च किए जाने की लिस्ट में प्रिया प्रकाश वारियर नंबर एक पर हैं। प्रिया के जिस 26 सेकेंड के वीडियो ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया था वह उनकी फिल्म 'ओरु अदार लव' का था। इस वीडियो के बाद प्रिया प्रकाश को नेशनल क्रश तक कहा जाने लगा था।