फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Tennis: 'शरीर अब पहले जैसा नहीं रहा...', दो ग्रैंडस्लैम जीतने वाली इस खूबसूरत एथलीट ने टेनिस को कहा अलविदा

Wed, 05 Feb 2025 01:57 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बुखारेस्ट (रोमानिया)
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बुखारेस्ट (रोमानिया) Published by: स्वप्निल शशांक Updated Wed, 05 Feb 2025 01:57 PM IST
सार

अपने करियर में चोटों से जूझने और डोपिंग के कारण निलंबन झेलने वाली हालेप एक समय महिला टेनिस में शीर्ष पर थीं। हालांकि, अब उन्होंने टेनिस को अलविदा कहने का फैसला ले लिया है।

विज्ञापन
Simona Halep announces her retirement after two Grand Slam titles and a return from a ban
सिमोना हालेप - फोटो : Simona Halep.com
दो बार की ग्रैंडस्लैम चैंपियन सिमोना हालेप ने मंगलवार को अपने गृह देश रोमानिया में एक टूर्नामेंट के पहले दौर में हार के बाद 33 साल की उम्र में टेनिस से संन्यास की घोषणा की। हालेप ने रोमानिया के क्लुज में ट्रांसिल्वेनिया ओपन में लूसिया ब्रॉन्ज़ेटी से 6-1, 6-1 की हार के बाद इसका एलान किया।
Simona Halep announces her retirement after two Grand Slam titles and a return from a ban
सिमोना हालेप - फोटो : Simona Halep.com
उन्होंने दर्शकों को संबोधित करते हुए कहा, 'मैं नहीं जानती कि मैं दुख के साथ या खुशी के साथ यह घोषणा कर रही हूं। मुझे लगता है कि मैं दोनों को महसूस कर रही हूं लेकिन इस फैसले से मुझे शांति मिली है। मैं हमेशा यथार्थवादी रही हूं।' हालेप ने कहा, 'मेरा शरीर अब पहले जैसा नहीं रहा। भले ही मेरा प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा लेकिन मैं आपके सामने खेलकर टेनिस को अलविदा कहना चाहती थी।'
Simona Halep announces her retirement after two Grand Slam titles and a return from a ban
सिमोना हालेप - फोटो : Simona Halep.com
हालेप 2017 में पहली बार विश्व रैंकिंग में नंबर एक पर पहुंची थी लेकिन अभी वह 870वें स्थान पर हैं। उन्हें रोमानिया में इस टूर्नामेंट में खेलने के लिए वाइल्ड कार्ड से प्रवेश दिया गया था। अपने करियर में चोटों से जूझने और डोपिंग के कारण निलंबन झेलने वाली हालेप एक समय महिला टेनिस में शीर्ष पर थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Simona Halep announces her retirement after two Grand Slam titles and a return from a ban
सिमोना हालेप - फोटो : Simona Halep.com
उन्होंने 2019 में विंबलडन में फाइनल में सेरेना विलियम्स को और 2018 में फ्रेंच ओपन में स्लोएन स्टीफंस को फाइनल में हराकर ग्रैंड स्लैम एकल खिताब जीते थे। इसके अलावा वह 2018 में ऑस्ट्रेलियन ओपन के फाइनल में और 2015 में यूएस ओपन के सेमीफाइनल में पहुंच चुकी हैं। उनकी सर्वश्रेष्ठ करियर रैंकिंग नंबर एक की रही है, जो उन्होंने अक्तूबर 2017 में हासिल की थी।
विज्ञापन
Simona Halep announces her retirement after two Grand Slam titles and a return from a ban
सिमोना हालेप - फोटो : Simona Halep.com
उन्होंने अपने शानदार करियर में कुल 24 टाइटल्स जीते। हालेप ने अपने करियर में 580 मैच जीते और 241 में हार मिली। वहीं, वह युगल मैचों में भी हिस्सा ले चुकी हैं। युगल में उन्होंने 67 मैच जीते और 71 में उन्हें हार मिली। युगल वर्ग में उनके नाम एक टाइटल है। युगल में उनकी सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग 71 रही है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed