सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Divya Deshmukh: नागपुर लौटीं विश्व महिला शतरंज चैंपियन दिव्या, परिवार और कोच को दिया जीत का श्रेय

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागपुर Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Thu, 31 Jul 2025 01:58 AM IST
सार

फिडे महिला शतरंज विश्व कप 2025 जीतकर दिव्या ने इतिहास रच दिया है। वह यह खिताब जीतने वाली सबसे कम उम्र की खिलाड़ी बन गई हैं। खिताब जीतने के बाद दिव्या बुधवार रात अपने गृह नगर नागपुर लौटीं, जहां एयरपोर्ट पर उनके परिवार और प्रशंसकों ने गर्मजोशी से स्वागत किया। 

विज्ञापन
World women chess champion Divya returned to Nagpur credited family and coach for victory
दिव्या देशमुख - फोटो : एएनआई

 फिडे महिला शतरंज विश्व कप 2025 चैंपियन दिव्या देशमुख बुधवार को अपने गृह नगर नागपुर लौटीं। नागपुर लौटने पर उन्होंने अपनी बड़ी जीत का श्रेय अपने परिवार और पहले कोच राहुल जोशी को दिया। 

Trending Videos
World women chess champion Divya returned to Nagpur credited family and coach for victory
नागपुर एयरपोर्ट पर दिव्या का स्वागत करते प्रशंसक - फोटो : पीटीआई

नागपुर एयरपोर्ट पर पहुंचने पर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया। उनके परिवार के साथ-साथ प्रशंसक भी बड़ी संख्या में मौजूद थे। महाराष्ट्र शतरंज संघ के अध्यक्ष परिणय फुके भी इस मौके पर मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
World women chess champion Divya returned to Nagpur credited family and coach for victory
फिडे महिला शतरंज विश्व कप 2025 चैंपियन दिव्या देशमुख - फोटो : पीटीआई

खिताब जीतने वाली सबसे कम उम्र की खिलाड़ी बनीं दिव्या
19 वर्षीय दिव्या ने सोमवार को महिला विश्व कप जीतकर इतिहास रच दिया। वह यह खिताब जीतने वाली सबसे कम उम्र की खिलाड़ी बन गईं। उन्होंने जॉर्जिया के बटुमी शहर में खेले गए ऑल-इंडियन फाइनल में अनुभवि कोनेरू हम्पी को टाई-ब्रेकर मुकाबले में हराया।

World women chess champion Divya returned to Nagpur credited family and coach for victory
अपने प्रशंसकों के साथ दिव्या देशमुख - फोटो : पीटीआई

मुझे यह स्नेह पाकर बहुत खुशी हुई
दिव्या देशमुख ने नागपुर पहुंचने पर कहा कि मुझे यह स्नेह पाकर बहुत खुशी हुई। यह देखकर अच्छा लग रहा है कि इतनी भीड़ मेरा स्वागत करने के लिए यहां इक्ट्ठा हुई है। मैं बहुत खुश हूं। 

विज्ञापन
World women chess champion Divya returned to Nagpur credited family and coach for victory
अपने परिजनों के साथ दिव्या देशमुख - फोटो : पीटीआई

मेरे पहले कोच चाहते थे कि मैं ग्रैंड मास्टर बनूं
दिव्या देशमुख ने अपनी जीत का श्रेय अपनी बहन, परिवार के सदस्यों और अपने पहले कोच राहुल जोशी को दिया। उन्होंने कहा, 'मेरे पहले कोच चाहते थे कि मैं ग्रैंड मास्टर बनूं, मैं इस जीत का श्रेय उन्हें देती हूं।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed