फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यह 6 स्मार्टफोन सिर्फ सेल्फी के शौकीनों के लिए ही लॉन्च हुए हैं, 24MP तक का फ्रंट कैमरा मिलेगा

Wed, 20 Jun 2018 03:16 PM IST
टेक डेस्क, अमर उजाला
टेक डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 20 Jun 2018 03:16 PM IST
विज्ञापन
6 Best Selfie Smartphones That Are Available To Buy In India Today
Selfie Smartphones

स्मार्टफोन फोटो क्लिक करने का तरीका ही बदल दिया है। पहले जहां कैमरे से फोटो क्लिक होती थी और फिर उसे प्रिंट करवाना पड़ता था लेकिन अब स्मार्टफोन से फोटो क्लिक करके तुरंत देख सकते हैं। साथ ही लाइव फोटो को एडिट करके खूबसूरत भी बना सकते हैं। ऐसे में आजकल शानदार फ्रंट कैमरे वाले स्मार्टफोन की मांग बढ़ गई है तो चलिए आज हम आपको भारत में मिलने वाले 6 शानदार सेल्फी स्मार्टफोन के बारे में बताते हैं।

6 Best Selfie Smartphones That Are Available To Buy In India Today
Xiaomi Redmi Y2

शाओमी रेडमी वाय2
इस फोन में डुअल सिम, 5.99 इंच की एचडी+ डिस्प्ले, क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 625 प्रोसेसर है। इसमें डुअल रियर कैमरा है जिसमें एक कैमरा 12 मेगापिक्सल का और दूसरा 5 मेगापिक्सल का है। वहीं फ्रंट कैमरा 16 मेगापिक्सल का है जो AI सपोर्ट के साथ आता है। रेडमी वाय2 में 3080 एमएएच की बैटरी और फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। फोन के साथ कवर फ्री में मिलेगा। फोन के 3Gb/32GB वेरियंट की कीमत 9,999 रुपये और 4GB/64GB वेरियंट की कीमत 12,999 रुपये है।

6 Best Selfie Smartphones That Are Available To Buy In India Today
honor 10

हॉनर 10
हॉनर 10 में डुअल सिम सपोर्ट, एंड्रॉयड ओरियो 8.1, 5.84 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले, ऑक्टाकोर हाई-सिलिकन किरिन 970 प्रोसेसर, 6 जीबी रैम और 128 जीबी की स्टोरेज मिलेगी। कैमरे की बात करें तो हॉनर 10 में भी डुअल रियर कैमरा सेटअप है जिसमें एक कैमरा 24 मेगापिक्सल का और दूसरा 16 मेगापिक्सल का है। वहीं फ्रंट कैमरा 24 मेगापिक्सल का है। हॉनर 10 के 6 जीबी रैम व 128 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 32,999 रुपये है।

विज्ञापन
विज्ञापन
6 Best Selfie Smartphones That Are Available To Buy In India Today
OnePlus 6

वनप्लस 6
वनप्लस 6 में डुअल सिम, एंड्रॉयड ओरियो 8.1, 6.28 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले, क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर है। कैमरे की बात करें तो वनप्लस 6 में डुअल रियर कैमरा है जिसमें एक सेंसर 16 मेगापिक्सल का सोनी IMX519 और दूसरा 20 मेगापिक्सल का सोनी IMX376K है। वहीं फ्रंट कैमरा 16 मेगापिक्सल का दिया गया है। कैमरे में स्लो-मोशन वीडियो रिकॉर्डिंग के साथ फेस अनलॉक सपोर्ट दिया गया है। OnePlus 6 की भारत में शुरुआती कीमत 34,999 रुपये है।

विज्ञापन
6 Best Selfie Smartphones That Are Available To Buy In India Today
Xiaomi RedMi Note 5 Pro

शाओमी रेडमी नोट 5 प्रो
रेडमी नोट 5 प्रो में स्नैपड्रैगन 636 प्रोसेसर, डुअल रियर कैमरा सेटअप होगा इसमें एक कैमरा 12 मेगापिक्सल का और दूसरा 5 मेगापिक्सल का होगा। वहीं फ्रंट कैमरा 20 मेगापिक्सल का होगा। फोन के रियर और फ्रंट दोनों कैमरे के साथ ब्यूटी 4.0 फीचर मिलेगा जिसकी मदद से आप आसानी से फोटो की शानदार एडिटिंग कर सकेंगे। फोन में 5.99 इंच की डिस्प्ले, 4000 एमएएच की बैटरी, एंड्रॉयड नूगट 7.0, फिंगरप्रिंट सेंसर और फेस अनलॉक फीचर होगा। Redmi Note 5 Pro के 4GB/64GB वेरियंट की कीमत 14,999 रुपये और 6GB/64GB वेरियंट की कीमत 16,999 रुपये होगी।रेडमी नोट 5 प्रो के साथ भी जियो की ओर से 2,200 रुपये का कैशबैक मिलेगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest gadgets News apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed