अगर आप भी किसी ऐसे स्मार्टफोन की तलाश हैं जो वाटरप्रूफ हो और वह भारत में मिल रहा हो तो यह खबर आपके लिए है। इस रिपोर्ट में हम आपको भारत में मिलने वाले 8 वाटरप्रूफ स्मार्टफोन के बारे में बताएंगे। इस लिस्ट में कुछ फोन ऐसे भी हैं जो 30 मिनट पानी में रह सकते हैं। आइए जानते हैं इनकी खासियत और कीमत।
भारत में मिलने वाले 8 वाटरप्रूफ स्मार्टफोन, 30 मिनट तक पानी में रहने पर कुछ नहीं होगा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Apple iPhone 7 और 7 Plus
एप्पल के इन दोनों फोन को IP67 सर्टिफिकेट मिला है यानी यह फोन वाटर और डस्ट प्रूफ है। यह फोन 1 मीटर गहरे पानी में 30 मिनट रह सकता है। साथ ही बारिश में भींगने पर यह फोन खराब नहीं होगा। इस फोन का 32 जीबी वाला वेरियंट 55,888 रुपये में मिल जाएगा। इस फोन में डुअल कैमरा (12MP+12MP) है।
Samsung Galaxy S8
आईफोन 7 प्लस के बाद सैमसंग के गैलेक्सी एस 8 और एस8 प्लस स्मार्टफोन भी वाटरप्रूफ हैं। इस फोन से आप पानी के भीतर भी सेल्फी आराम ले सकते हैं। यह फोन 4 जीबी और 6 जीबी रैम वेरियंट में उपलब्ध है। इस फोन की शुरुआती कीमत 57,900 रुपये है।
LG G6
एलजी का यह पहला फोन है जो वाटरप्रूफ और डस्टप्रूफ है। इस फोन को IP68 सर्टिफिकेट मिला है। फोन 5 फीट गहरे पानी में 30 मिनट तक रह सकता है। यह फोन 30 मिनट में 50 फीसदी चार्ज भी हो जाता है। इस फोन में भी डुअल रियर कैमरा (13+13) सेटअप है। इसकी शुरुआती कीमत 33,800 रुपये है।
HTC U11
एचटीसी के इस फोन को आईफोन 7 और 7 प्लस जैसा IP67 सर्टिफिकेट मिला है यानी यह फोन वाटर और डस्टप्रूफ है। यह फोन 4 जीबी और 6 जीबी रैम वेरियंट में उपलब्ध है। इस फोन में 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। इसके अलावा इस फोन को आप दास्ताने पहनकर भी यूज कर सकते हैं। इसकी कीमत 51,990 रुपये है।