बारिश का मौसम शुरू हो गया है। ऐसे में अपने स्मार्टफोन की सुरक्षा भी जरूरी है। अक्सर ऐसा होता है कि आप कहीं बारिश में फंस जाते हैं और आपके पास ऐसी कोई चीज नहीं होती जिसमें आप फोन छिपाकर बारिश से बचाएं। वैसे अगर आपका फोन ही वाटरप्रूफ है तो फिर क्या बात है। आइए आज 8 ऐसे ही स्मार्टफोन के बारे में जानते हैं जो 3.3 मीटर गहरे पानी में 30 मिनट तक रह सकते हैं। इन सभी स्मार्टफोन को IP67 और IP68 रेटिंग मिली है।
बारिश के मौसम में खरीद सकते हैं ये 8 वाटरप्रूफ स्मार्टफोन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Huawei P20 Pro
Huawei P20 Pro में 6.1 इंच की फुल एचडी OLED डिस्प्ले है और इसे IP67 रेटिंग मिली है। इसमें 4000mAh की बैटरी मिलेगी जो फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। इस फोन की सबसे बड़ी खासियत इसके रियर पैनल पर दिए गए 3 कैमरे हैं। इनमें से एक कैमरा 8 मेगापिक्सल का है जिसमें 3x ऑप्टिकल जूम और Leica टेलीफोटो लेंस मिलेगा। वहीं दूसरा कैमरा 40 मेगापिक्सल का और तीसरा कैमरा 20 मेगापिक्सल का है। इसमें फ्रंट कैमरा 24 मेगापिक्सल का है।इस फोन में किरिन 970 प्रोसेसर, 6 जीबी रैम और 128 जीबी तक की स्टोरेज मिलेगी। Huawei P20 Pro की भारत में कीमत 64,999 रुपये है।
Nokia 8 Sirocco में एंड्रॉयड ओरियो 8.1, 5.5 इंच की क्वॉड एचडी pOLED डिस्प्ले है जिसका आस्पेक्ट रेशियो 16:9 होगी। डिप्ले पर 3डी कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास का प्रोटेक्शन है। इसके अलावा फोन में क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 835 प्रोसेसर, 6GB रैम और 128 जीबी की स्टोरेज मिलेगी। फोन में डुअल रियर कैमरा है इसमें एक कैमरा 12 मेगापिक्सल का वाइड एंगल वाला है जिसका अपर्चर f/1.75 और दूसरा कैमरा 13 मेगापिक्सल का है जिसका अपर्चर f/2.6 है। वहीं फ्रंट कैमरा 5 मेगापिक्सल का है। इसके अलावा फोन में 4G VoLTE, Wi-Fi 802.11ac, ब्लूटूथ v5.0, GPS/A-GPS, NFC, फिंगरप्रिंट सेंसर और वायरलेस चार्जिंग के साथ 3260mAh की बैटरी है। Nokia 8 Sirocco की भारत में कीमत 49,999 रुपये है।
Apple iPhone X
iPhone X के 64 जीबी वेरियंट की भारत में कीमत 89,000 रुपये और 256GB वेरियंट की कीमत 1,02,000 रुपये है। आईफोन X में डिस्प्ले- 5.8 इंच की है। इसमें रैम- 3GB, स्टोरेज- 64/256GB, प्रोसेसर- A11, रियर कैमरा- 12 मेगापिक्सल का डुअल कैमरा सेटअप, फ्रंट कैमरा- 7 मेगापिक्सल, बैटरी- 21 घंटे का टॉकटाइम, वायरलेस चार्जिंग और फेशियल रिकॉग्निशन दिया गया है।
iPhone 8, 8 Plus
शानदार डिस्प्ले और दमदार कैमरा के साथ Apple iPhone 8 Plus एप्पल लवर्स की पहली पसंद हो सकता है। इस फोन के स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इसमें 5.5 इंच की डिस्प्ले, 3GB रैम, 64/256GB स्टोरेज, A11 प्रोसेसर, 12 मेगापिक्सल का डुअल रियर कैमरा, 7 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा, 21 घंटे का बैटरी बैकअप, वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट है। फोन के 64 जीबी वेरियंट की कीमत 73,000 रुपये और 256 जीबी वेरियंट की कीमत 86,000 रुपये है।