फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Amazon-Flipkart Republic Day Sale: स्मार्टफोन पर 7,000 रुपये तक की छूट, देखें लिस्ट

Mon, 20 Jan 2020 03:08 PM IST
अजय वर्मा टेक डेस्क, अमर उजाला
टेक डेस्क, अमर उजाला Published by: अजय वर्मा Updated Mon, 20 Jan 2020 03:08 PM IST
विज्ञापन
amazon flipkart sale january 2020 Big Discount And Offers On redmi note 8 pro and more smartphones
amazon flipkart sale - फोटो : amar ujala

गणतंत्र दिवस (Republic Day 2020) के खास अवसर पर देश की दिग्गज ई-कॉमर्स साइट अमेजन और फ्लिपकार्ट दोनों ने ही शानदार सेल का आयोजन किया है। दोनों कंपनियों की सेल 22 जनवरी 2020 तक चलेगी। इन दोनों ही सेल में ग्राहकों को स्मार्टफोन से लेकर स्मार्ट टीवी तक खरीदने पर आकर्षक ऑफर्स और डिस्काउंट मिलेंगे। इसके अलावा एक्सचेंज ऑफर और नो कॉस्ट ईएमआई जैसी सुविधाएं भी दी जाएंगी। आज हम आपको कुछ चुनिंदा स्मार्टफोन के बारे में बताएंगे, जो इस समय दोनों कंपनियों की सेल में बंपर डिस्ककाउंट के साथ मौजूद हैं। तो आइए जानते हैं इन स्मार्टफोन्स की कीमत और इन पर मिलने वाले ऑफर्स के बारे में...

amazon flipkart sale january 2020 Big Discount And Offers On redmi note 8 pro and more smartphones
Huawei P30 Lite - फोटो : gearcoupon / twitter

अमेजन की सेल में कम कीमत के साथ उपलब्ध हैं ये स्मार्टफोन

Huawei P30 Lite 
अमेजन की सेल में हुवावे पी30 लाइट स्मार्टफोन को सिर्फ 12,990 रुपये में खरीदा जा सकता है। इस फोन की असल कीमत 21,990 रुपये है। फीचर्स की बात करें तो कंपनी ने इसमें 6.15 इंच का एचडी डिस्प्ले दिया है, जिसका रिजॉल्यूशन 2312 x 1080 पिक्सल है। इसके अलावा लोगों को इस फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा।

amazon flipkart sale january 2020 Big Discount And Offers On redmi note 8 pro and more smartphones
Huawei Y9 Prime 2019 - फोटो : amazon

Huawei Y9
हुवावे वाय 9 की कीमत 18,990 रुपये है, लेकिन अमेजन की सेल में इस फोन को सिर्फ 11,990 रुपये में खरीदा जा सकेगा। स्पेसिफिकेशन की बात करें तो यूजर्स को इसमें 6.5 इंच का एचडी डिस्प्ले मिलेगा, जिसका रिजॉल्यूशन 2340 x 1080 पिक्सल है। इसके अलावा बेहतर परफॉर्मेंस के लिए हाई सिलिकॉन किरिन 710 ऑक्टा कोर प्रोसेसर का सपोर्ट मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
amazon flipkart sale january 2020 Big Discount And Offers On redmi note 8 pro and more smartphones
Samsung Galaxy M30s REVIEW - फोटो : amar ujala

Samsung Galaxy M30s
सैमसंग गैलेक्सी एम30 एस अमेजन की सेल में 12,999 रुपये की कीमत के साथ उपलब्ध है। इस फोन की असल कीमत 15,500 रुपये है। कंपनी ने इस फोन में 6.4 इंच का डिस्प्ले दिया है। इसके साथ ही लोगों इसमें चार जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज का सपोर्ट मिलेगा।

विज्ञापन
amazon flipkart sale january 2020 Big Discount And Offers On redmi note 8 pro and more smartphones
redmi note 8 pro - फोटो : P2iLabs

Redmi Note 8 Pro
इस फोन की कीमत 16,999 रुपये है लेकिन इस सेल में इसे सिर्फ 13,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा। फीचर्स की बात करें तो कंपनी ने इस फोन में 6.53 इंच का एचडी डिस्प्ले दिया है। इसके अलावा यूजर्स को इस फोन में 6 जीबी रैम और 64 जीबी इंटरनल स्टोरेज मिलेगी, जिसको 512 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest gadgets News apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed