फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इस तरह आप सिर्फ 65 हजार में खरीद सकते हैं iPhone X, एप्पल ने शुरू की नई सुविधा

Thu, 26 Oct 2017 02:23 PM IST
amarujala.com, Presented by: विशाल अहलावत
amarujala.com, Presented by: विशाल अहलावत Updated Thu, 26 Oct 2017 02:23 PM IST
विज्ञापन
Apple announced one-year international warranty on unlocked iPhones, Now buy iPhone X from US
Apple iPhone X
अगर आप एप्पल के नए आईफोन X को सिर्फ इसकी ज्यादा कीमत की वजह से नहीं खरीद रहे तो आपके लिए खुशखबरी है। भारत में 89 हजार रुपए की शुरुआती कीमत पर मिलने वाले इस फोन को आप मात्र 65 हजार रुपए में खरीद सकते है।
Apple announced one-year international warranty on unlocked iPhones, Now buy iPhone X from US
iphone x vs iphone 8
दरअसल मशहूर टेक्नोलॉजी कंपनी एप्पल ने अब आईफोन के साथ एक साल की इंटरनेशनल वॉरंटी देने की सुविधा शुरू कर दी है। इसका सीधा मतलब है कि अगर आप अमेरिका से फोन खरीदते हैं तो इसपर एक साल की अंतरराष्ट्रीय वारंटी भी मिलेगी। 
Apple announced one-year international warranty on unlocked iPhones, Now buy iPhone X from US
iPHONE X
एप्प्ल के अधिकतर प्रोडक्ट के साथ पहले से यह सुविधा मिलती थी, हालांकि आईफोन पर कंपनी ने इसे अभी शुरू किया है। इसके लिए कंपनी ने किसी भी प्रकार की आधिकारिक घोषणा तो नहीं की, लेकिन अपनी नई पॉलिसी में इसे शामिल किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple announced one-year international warranty on unlocked iPhones, Now buy iPhone X from US
iPhone 8, iPhone 8 Plus and iPhone X
हालांकि गौर करने वाली बात यह है कि इंटरनेशनल वॉरंटी सिर्फ फ्रैक्ट्री अनलॉक्ड आईफोन पर ही मिलेगी। दरअसल अमेरिका में टेलीकॉम कंपनियों के जरिए जो आईफोन बेचे जाते हैं वो Locked होते हैं। ऐसे फोन को अगर भारत लाकर अनलॉक कराया भी जाए तो यह वॉरंटी में नहीं रहेगा। 
विज्ञापन
Apple announced one-year international warranty on unlocked iPhones, Now buy iPhone X from US
iPhone X
बता दें कि भारत में आईफोन एक्स के प्री-ऑर्डर शुरू होने जा रहे है। इंटरनेशनल वारंटी का मतलब है कि आईफोन एक्स को अमेरिका में $999 (करीब 65 हजार रुपए + टैक्स) में खरीदा जा सकेगा। भारत में आईफोन एक्स के सबसे छोटे 64जीबी वैरिएंट की कीमत 89 हजार रुपए और 256जीबी वैरिएंट की कीमत 1 लाख 2 हजार रुपए है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest gadgets News apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed