फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

iPhone X के बदले ये 6 एंड्रॉयड स्मार्टफोन भी खरीद सकते हैं आप

Wed, 01 Nov 2017 02:29 PM IST
amarujala.com- Written By: प्रदीप पाण्डेय
amarujala.com- Written By: प्रदीप पाण्डेय Updated Wed, 01 Nov 2017 02:29 PM IST
विज्ञापन
Apple iphone x 6 best android alternatives
iPhone 8, iPhone 8 Plus and iPhone X

अगर आप भी उनलोगों में से एक हैं जो कम बजट में आईफोन X जैसा फीचर वाला स्मार्टफोन चाहते हैं तो आप आईफोन X  के बजाय ये 6 एंड्रॉयड स्मार्टफोन खरीद सकते हैं। इन फोन में भी आईफोन के वायरलेस चार्जिंग और फेस आईडी जैसे कई फीचर्स मिल जाएंगे।

Apple iphone x 6 best android alternatives
Samsung Galaxy Note 8

Samsung Galaxy Note 8 
इस फोन में डुअल-सिम सपोर्ट, एंड्रॉयड 7.1.1 नूगट, 6.3 इंच की क्वॉडएचडी+ सुपर एमोलेड डिस्प्ले, सैमसंग का एक्सीनॉस 8895 प्रोसेसर, 6 जीबी रैम, 64 जीबी स्टोरेज, डुअल रियर कैमरा सेटअप है जिसमें रियर पर 12 मेगापिक्सल के दो सेंसर हैं जो ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन को सपोर्ट करते हैं। फ्रंट कैमरा 8 मेगापिक्सल का है। फोन में 3300mAh की बैटरी, 4जी VoLTE, ब्लूटूथ 5.0, NFC जैसे फीचर्स हैं। फोन की कीमत 67,900 रुपये है।

Apple iphone x 6 best android alternatives
samsung galaxy s8

Samsung Galaxy S8, S8+
एस8 में 5.8 इंच की क्वॉडएचडी सुपर एमोलेड डिस्प्ले, 12 मेगापिक्सल का 'डुअल पिक्सल' रियर कैमरा और सेल्फी कैमरा 8 मेगापिक्सल का है। प्रोसेसर क्वॉलकॉम का लेटेस्ट वर्जन स्नैपड्रैगन 835, रैम 4 जीबी और 64 जीबी स्टोरेज है जिसे 256 जीबी तक स्टोरेज बढ़ा सकते हैं। फोन की शुरुआती कीमत 53,900 रुपये है। यह फोन वायरलेस चार्जिंग को भी सपोर्ट करता है। जबकि आईफोन X की कीमत 89,000 रुपये है। वहीं S8+ में 6.3 इंच की डिस्प्ले है। बाकी फीचर्स सामान हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Apple iphone x 6 best android alternatives
Sony Xperia XZ1

Sony Xperia XZ1 
इसमें मेटल यूनीबॉडी, 5.2 इंच की फुल एचडी डिस्प्ले, क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 835 प्रोसेसर, ग्राफिक्स के लिए 540 जीपीयू, 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज, 19 मेगापिक्सल का मोशन आई सेंसर कैमरा है जो 4के वीडियो रिकॉर्ड कर सकता है। फ्रंट कैमरा 13 मेगापिक्सल का है। कैमरे में 3डी इमेज स्कैनर फीचर है। इसके अलावा फोन में 2700 एमएएच की बैटरी है जो क्विक चार्जिंग 3.0 को सपोर्ट करती है। फोन की कीमत 44,990 रुपये है।

विज्ञापन
Apple iphone x 6 best android alternatives
Google Pixel 2

Google Pixel 2 और Pixel 2 XL
Google Pixel 2 में 5 इंच की फुलएचडी डिस्प्ले, क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 835 प्रोसेसर, 4 जीबी रैम, 64 और 128 जीबी स्टोरेज, 2700 एमएएच की बैटरी, एफ/1.8 अपर्चर वाला 12.2 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है जो ऑप्टिकल और इलेक्ट्रॉनिक स्टेबलाइजेशन से लैस है। वहीं फ्रंट कैमरा एफ/2.4 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का है। फोन की शुरुआती कीमत 61,000 रुपये है। Pixel 2 XL 6 इंच का कर्व्ड क्वॉडएचडी डिस्प्ले और 3520mAh की बैटरी है। बाकी फीचर्स पिक्सल 2 जैसे ही हैं। फोन की शुरुआती कीमत 73,000 रुपये है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest gadgets News apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed