फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Apple Watch Series 10: अब तक की सबसे बड़ी डिस्प्ले के साथ एपल वॉच लॉन्च, पहली बार मिली फास्ट चार्जिंग

Tue, 10 Sep 2024 12:23 AM IST
प्रदीप पाण्डेय टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रदीप पाण्डेय Updated Tue, 10 Sep 2024 12:23 AM IST
विज्ञापन
Apple watch series 10 launched price in India specificatons and more
Apple Watch Series 10 - फोटो : Apple

एपल के इवेंट की शुरुआत कंपनी के सीईओ टिम कुक के कीनोट के साथ हुई। टिम कुक न कहा कि iphone 16 सीरीज के सभी मॉडल में एपल इंटेलिजेंस यानी एपल एआई का सपोर्ट मिलेगा। एपल इवेंट में पहला प्रोडक्ट एपल वॉच लॉन्च हुआ। एपल वॉच के साथ नई डिजाइन दी गई है। Apple Watch Series 10 में अब तक की सबसे बड़ी डिस्प्ले दी गई है। डिस्प्ले और कॉर्नर की डिजाइन कर्व्ड है। इसमें OLED डिस्प्ले दी गई है। एपल ने कहा है कि आप किसी भी एंगल से एपल वॉच की डिस्प्ले को देख सकते हैं। इसमें ऑलवेज ऑन डिस्प्ले का सपोर्ट है। Apple Watch Series 10 के साथ पहली बार फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है। वॉच के साथ क्रैश डिटेक्शन और फॉल डिटेक्शन भी दिया गया है।

Apple Watch Series 10, Watch Ultra 2 की कीमत

Apple watch series 10 launched price in India specificatons and more
Apple Watch Ultra 2 - फोटो : Apple

Apple Watch Series 10 की शुरुआती कीमत 46,900 रुपये है। यह कीमत 42mm GPS वेरियंट की है, जबकि इसी साइज में Cellular मॉडल की कीमत 56,900 रुपये है। वॉच के 42mm सेलुलर टाइटेनियम वेरियंट की कीमत 79,900 रुपये और 46mm की कीमत 84,900 रुपये है। वॉच की बिक्री 20 सितंबर से शुरू होगी और प्री-बुकिंग चालू है। Apple Watch Ultra 2 को नए ब्लैक टाइटेनियम कलर में 89,900 रुपये की कीमत पर खरीदा जा सकेगा।

Apple Watch Series 10 की स्पेसिफिकेशन

Apple watch series 10 launched price in India specificatons and more
Apple Watch Series 10 - फोटो : Apple
Apple Watch Series 10 के साथ नया वाइड एंगल OLED डिस्प्ले है जिसका कॉर्नर राउंड है। एपल के मुताबिक Apple Watch Series 10 में अब तक की सबसे बड़ी डिस्प्ले दी गई है। Apple Watch Series 10, 9.7mm पतला है जिसे लेकर एपल ने कहा है कि यह अब तक की सबसे पतली एपल वॉच है। इसके साथ एल्युमीनियम फ्रेम मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple watch series 10 launched price in India specificatons and more
Apple Watch Series 10 - फोटो : Apple

वॉच में S10 चिपसेट है जिसमें 4 कोर न्यूरल इंजन है जो कि 30 फीसदी छोटा भी है। Apple Watch Series 10 50m वॉटर रेसिस्टेंट भी है। इसके साथ फास्ट चार्जिंग दी गई है जिसे लेकर दावा है कि 30 मिनट में 80 फीसदी चार्ज हो जाएगी। Apple Watch Series 10 के साथ स्लीप एपनिया डिटेक्शन है। इसके अलावा इस वॉच का एक्सेलेरोमीटर सांस में आने वाली किसी दिक्क्त की पहचान कर सकता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest gadgets News apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed