{"_id":"64573008a274de11e50fc203","slug":"asus-zenbook-14-flip-review-in-hindi-know-performance-cost-specification-in-detail-2023-05-07","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Asus Zenbook 14 Flip Review: कैसा है 1 लाख का टच स्क्रीन वाला लैपटॉप? फीचर्स से लेकर परफॉरमेंस तक, जानें सबकुछ","category":{"title":"Gadgets","title_hn":"गैजेट्स","slug":"gadgets"}}
Asus Zenbook 14 Flip Review: कैसा है 1 लाख का टच स्क्रीन वाला लैपटॉप? फीचर्स से लेकर परफॉरमेंस तक, जानें सबकुछ
आसुस ने हाल ही में अपने नए टच स्क्रीन लैपटॉप Asus Zenbook 14 Flip OLED को भारत में लॉन्च किया है। इस लैपटॉप को 360 डिग्री हिंज सपोर्ट के साथ 13वीं जनरेशन के इंटेल कोर प्रोसेसर और 16GB LPDDR5 रैम से लैस किया गया है। लैपटॉप में 512GB PCIe Gen 4 SSD स्टोरेज के साथ MIL-STD 810H सर्टिफिकेशन बिल्ड क्वालिटी मिलती है। लैपटॉप को काफी स्लिम और आकर्षक डिजाइन में पेश किया गया है। लैपटॉप की शुरुआती कीमत 1,09,990 रुपये है। यदि आप इस लैपटॉप को खरीदने के बारे में सोच रहे हैं तो यह रिव्यू रिपोर्ट आपके लिए है। इस रिपोर्ट में हम आपको Asus Zenbook 14 Flip OLED की डिजाइन, फोटो से लेकर स्पेसिफिकेशन और परफॉरमेंस से लेकर बैटरी बैकअप तक की जानकारी देंगे। चलिए देखते हैं।
Asus Zenbook 14 Flip Review: डिजाइन और बिल्ड क्वालिटी
आसुस जेनबुक 14 फ्लिर ओएलईडी की डिजाइन काफी आकर्षक और बढ़िया लगती है। लैपटॉप के बिल्ड की बात करें तो इसके साथ कन्वर्टिबल डिजाइन और ऑल-एल्युमिनियम बॉडी मिलता है। लैपटॉप में MIL-STD 810H मिलिट्री ग्रेड सर्टिफिकेशन भी मिलता है। यानी बिल्ड क्वालिटी के मामले में लैपटॉप बढ़िया है।
लैपटॉप के बैक पैनल पर प्रीमियम ASUS मोनोग्राम लोगो के साथ प्रीमियम ऑल-एल्यूमीनियम फिनिश मिलता है। आसुस इस डिजाइन को अपनी प्रीमियम सीरीज लैपटॉप में देता है। लैपटॉप की डिजाइन के मामले में हमें कोई शिकायत नहीं है। लैपटॉप का वजन 1.5 किलोग्राम है और यह 15.9 मिमी पतला है।
ASUS Zenbook 14 Flip OLED Review: डिस्प्ले
आसुस जेनबुक 14 फ्लिप ओएलईडी में 14 इंच का 2.8K लुमिना ओएलईडी टच डिस्प्ले मिलता है, जो (2,880 x 1,800 पिक्सल) रिजॉल्यूशन, 550 निट्स की पीक ब्राइटनेस और 90 हर्टज रिफ्रेश रेट के साथ आता है। डिस्प्ले में 16:10 आस्पेक्ट रेशियो, 100% DCI-P3 कवरेज, इंकी ब्लैक 1000000 : 1 कंट्रास्ट रेशियो का सपोर्ट है।
डिस्प्ले में डॉल्बी विजन सर्टिफिकेशन, वीईएसए डिस्प्ले एचडीआर ट्रू ब्लैक 500 सर्टिफिकेशन और 0.2ms रिस्पांस टाइम और पैनटोन वेरिफिकेशन के साथ परफेक्ट कलर एक्यूरेसी का सपोर्ट है। डिस्प्ले के साथ टच स्क्रीन के साथ स्टाइलस का भी सपोर्ट है। डिस्प्ले पर प्रोटेक्शन के लिए कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास का सपोर्ट है। डिस्प्ले की क्वालिटी और ब्राइटनेस हमें पसंद आई। इसका टच रिस्पॉन्स और स्क्रॉलिंग भी बढ़िया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।