फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आसुस जेनफोन मैक्स प्रो एम1 की सेल आज, रेडमी नोट 5 प्रो को देता है कड़ी टक्कर

Thu, 07 Jun 2018 09:59 AM IST
टेक डेस्क, अमर उजाला
टेक डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 07 Jun 2018 09:59 AM IST
विज्ञापन
Asus Zenfone Max Pro M1 Goes To Sale In India today via Flipkart, Know Price And Features
Asus Zenfone Max Pro M1

शाओमी के रेडमी नोट 5 प्रो को कड़ी टक्कर देने वाले स्मार्टफोन आसुस जेनफोन मैक्स प्रो एम1 आज यानि 7 जून 2018 एक बार फिर से सेल के लिए है। Asus Zenfone Max Pro M1 को दोपहर 12 बजे से फ्लिपकार्ट से खरीदा जा सकेगा। इस फोन में 5000 एमएएच की बैटरी, फेस अनलॉक और डुअल कैमरा जैसे कई शानदार फीचर्स हैं।

Asus Zenfone Max Pro M1 Goes To Sale In India today via Flipkart, Know Price And Features
Asus Zenfone Max Pro M1

पहले यह फोन सिर्फ मिडनाइट ब्लैक कलर वेरियंट में उपलब्ध था और अब यह ग्रे कलर में भी मिलेगा। फोन के साथ फ्लिपकार्ट की ओर 49 रुपये में प्रोटेक्शन मिल रहा है। इसके तहत स्क्रीन टूटने, हार्डवेयर व सॉफ्टवेयर में खराबी, पानी में गिरने से दिक्कत जैसे प्रोटेक्शन मिलेंगे। इसके अलावा इस फोन के साथ वोडाफोन की ओर से 10 जीबी एक्स्ट्रा डाटा मिल रहा है।
 

Asus Zenfone Max Pro M1 Goes To Sale In India today via Flipkart, Know Price And Features
Asus Zenfone Max Pro M1

इस फोन में डुअल सिम सपोर्ट, आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड ओरियो 8.1, 5.99 इंच की फुल एचडी + डिस्प्ले, ऑक्टाकोर क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 636 प्रोसेसर, ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 509 GPU है। फोन में रियर पर डुअल कैमरा (13+5 मेगापिक्सल) है और फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का कैमरा है। दोनों कैमरे के साथ एलईडी फ्लैश लाइट मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Asus Zenfone Max Pro M1 Goes To Sale In India today via Flipkart, Know Price And Features
Asus Zenfone Max Pro M1

यह फोन 3 जीबी रैम, 4 जीबी रैम और 32 जीबी व 64 जीबी स्टोरेज वेरियंट में मिलेगा। स्टोरेज को 2 टीबी तक बढ़ाया जा सकता है। फोन में 5000mAh की बैटरी है जिसके साथ 10 वॉट का चार्जर मिलेगा। इस फोन का 6 जीबी रैम वाला वेरियंट भी जल्द ही बाजार में आएगा।

विज्ञापन
Asus Zenfone Max Pro M1 Goes To Sale In India today via Flipkart, Know Price And Features
Asus ZenFone Max Pro (M1)

कनेक्टिविटी के लिए फोन में 4G LTE, Wi-Fi 802.11 a/b/g/n, Wi-Fi, ब्लूटूथ 4.2, GPS/ A-GPS, 3.5mm का हेडफोन जैक, फिंगरप्रिंट सेंसर, फेस अनलॉक है। Asus Zenfone Max Pro M1 के 3 जीबी रैम व 32 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 10,999 रुपये और 4 जीबी रैम के साथ 32 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 12,999 रुपये है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest gadgets News apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed