कोरोना संक्रमण के कारण भारत में लॉकडाउन लगा है। इसके चलते शॉपिंग मॉल से लेकर स्कूल और कॉलेज तक बंद हैं। ऐसे में बच्चे मोबाइल के जरिए ऑनलाइन क्लास ले रहे हैं। हालांकि, इस दौरान मोबाइल की स्क्रीन छोटी होने या फिर सही से नेटवर्क न पकड़ पाने की वजह से बच्चों को ऑनलाइन क्लास लेने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, जिसका सीधा असर उनकी पढ़ाई पर पड़ा है। तो ऐसे आज हम आपको कुछ खास और किफायती कीमत वाले टैबलेट के बारे में बताएंगे, जिनमें आपको बड़ी स्क्रीन के साथ शानदार फीचर्स का सपोर्ट मिलेगा। आइए इन टैबलेट पर डालते हैं एक नजर...
कब तक मोबाइल पर ऑनलाइन क्लास लेते रहेंगे आपके बच्चे, ट्राई करें ये खास और सस्ते टैब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Honor Pad 5
ऑनर पैड 5 बच्चों के लिए बहुत खास है, क्योंकि उन्हें इस टैबलेट में 8 इंच का फुल एचडी डिस्प्ले मिलेगा। साथ ही इस टैबलेट में 5,100 एमएएच की बैटरी के साथ सिंगल सिम स्लॉट और Kirin 710 प्रोसेसर का सपोर्ट दिया गया है। अन्य फीचर्स की बात करें तो कंपनी ने इस टैब के दोनों साइड में 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया है। इसके अलावा इसमें 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज दी गई है, जिसको एसडी कार्ड की मदद से 512 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। वहीं, इस टैबलेट की कीमत 16,999 रुपये है।
iBall iTAB Moviez Pro
आईबॉल का यह टैब शानदार टैबलेट में से एक है। इस टैबलेट की कीमत 17,499 रुपये है। फीचर्स की बात करें तो कंपनी ने इस टैब में 10.1 इंच का फुल एचडी प्लस डिस्प्ले, 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज, 7000 एमएएच की बैटरी और ऑक्टा-कोर Cortex A55 प्रोसेसर दिया है। इसके अलावा आपको इस टैब में सिंगल सिम सपोर्ट, एंड्रॉयड 9.0 के साथ फ्रंट में 8 मेगापिक्सल और बैक में 13 मेगापिक्सल का कैमरा मिलेगा।
Lenovo Tab 4
लेनोवो ने युवाओं को ध्यान में रखकर टैब4 को लॉन्च किया था। इस टैबलेट की कीमत 16,999 रुपये है। फीचर्स की बात करें तो कंपनी ने इस टैब में 8 इंच का फुल एचडी प्लस डिस्प्ले, 3 जीबी रैम + 16 जीबी स्टोरेज, 4,850 एमएएच की बैटरी और क्वाल-कॉम स्नैपड्रैगन 625 प्रोसेसर दिया है। इसके अलावा आपको इस टैब में सिंगल सिम सपोर्ट, एंड्रॉयड 7.0 के साथ फ्रंट में 5 मेगापिक्सल और बैक में 8 मेगापिक्सल का कैमरा मिलेगा।
Lenovo Tab M10
लेनोवो ने इस टैबलेट को खास छात्रों के लिए लॉन्च किया था। इस टैबलेट की कीमत 14,999 रुपये है। फीचर्स की बात करें तो इस टैब में 10 इंच का एचडी डिस्प्ले, 2 जीबी रैम + 32 जीबी स्टोरेज, एंड्रॉयड 9.0 पाई, 4,850 एमएएच की बैटरी और क्वाल-कॉम क्वाड-कोर स्नैपड्रैगन 429 प्रोसेसर का सपोर्ट दिया गया है। इसके अलावा आपको इस टैबलेट में सिंगल सिम सपोर्ट के साथ फ्रंट 2 मेगापिक्सल और बैक में 5 मेगापिक्सल का कैमरा मिलेगा।