अगर आप भी अपने लिए बड़ी बैटरी वाला स्मार्टफोन खरीदने का विचार कर रहे हैं, लेकिन आपको जानकारी नहीं है कि इस समय बाजार में कौन-कौन से मोबाइल उपलब्ध हैं। तो आज हम आपके लिए कुछ लेटेस्ट स्मार्टफोन लेकर आए हैं, जिनमें आपको 5,000 एमएएच की बैटरी मिलेगी। साथ ही इन स्मार्टफोन की कीमत 15,000 रुपये से कम है। तो आइए इन स्मार्टफोन पर डालते हैं एक नजर...
जंबो बैटरी के साथ आते हैं ये शानदार Smartphones, कीमत है 15,000 रुपये से कम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Samsung Galaxy M11
सैमसंग ने एम सीरीज के लेटेस्ट स्मार्टफोन गैलेक्सी एम11 को हाल ही में लॉन्च किया है। इस स्मार्टफोन की शुरुआती कीमत 10,999 रुपये है। आपको इस स्मार्टफोन में 6.4 इंच का एचडी प्लस डिस्प्ले, ऑक्टा-कोर प्रोसेसर, 5,000 एमएएच की बैटरी और तीन कैमरे का सपोर्ट मिलेगा।
Realme Narzo 10
रियलमी ने पिछले महीने Narzo 10 स्मार्टफोन को लॉन्च किया था। नार्जो 10 की शुरुआती कीमत 11,999 रुपये है। आपको इस स्मार्टफोन में 6.5 इंच का डिस्प्ले, मीडियाटेक हिलियो जी70 चिपसेट, 5000 एमएएच की बैटरी और चार कैमरे का सपोर्ट मिला है।
Infinix Hot 9
इनफिनिक्स ने हॉट 9 प्रो स्मार्टफोन को कुछ दिनों पहले ही लॉन्च किया था। इनफिनिक्स हॉट 9 प्रो के 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज की कीमत 9,499 रुपये है। इस स्मार्टफोन में आपको 6.6 इंच का एचडी प्लस डिस्प्ले, 5,000 एमएएच की बैटरी और चार कैमरे का सपोर्ट मिलेगा।
Vivo Y19
वीवो ने इस स्मार्टफोन को पिछले साल लॉन्च किया था। वीवो वाय19 के 4 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 14,990 रुपये है। इस स्मार्टफोन में आपको 5,000 एमएएच की बैटरी, 6.5 इंच का डिस्प्ले और तीन कैमरे का सपोर्ट मिलेगा।