अगर आपको भी फोटोग्राफी करना पसंद है, लेकिन कैमरा न होने की वजह से फोटोग्राफी नहीं कर पाते हैं। तो आज हम आपके लिए कुछ खास स्मार्टफोन लेकर आए हैं, जिनकी कीमत 20 रुपये से कम है। साथ ही इन स्मार्टफोन में आपको 48 मेगापिक्सल का कैमरा मिलेगा। आइए इन स्मार्टफोन पर डालते हैं एक नजर...
नहीं है कैमरा और फोटोग्राफी करने का है शौक तो ये स्मार्टफोन आपके लिए हैं बेस्ट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Narzo 10
रियलमी ने इस स्मार्टफोन को हाल ही में लॉन्च किया है। इस स्मार्टफोन के 4 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 11,999 रुपये है। फीचर्स की बात करें तो Narzo 10 में 6.5 इंच का एचडी प्लस डिस्प्ले है, जिसका रिजॉल्यूशन 720x1600 पिक्सल है। साथ ही स्क्रीन की सुरक्षा के लिए 2.5D कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास दिया गया है। इसके अलावा यूजर्स को इस स्मार्टफोन में क्वाड कैमरा सेटअप (चार कैमरे) मिला है, जिसमें 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी लेंस, 8 मेगापिक्सल का लेंस, 2 मेगापिक्सल का मोनोक्रोम सेंसर और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो शूटर मौजूद है। दूसरी तरफ इस स्मार्टफोन के फ्रंट में 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है।
Honor 9X Pro
ऑनर का यह स्मार्टफोन फोटोग्राफी के लिहाज से सही है। इसमें आपको ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा, जिसमें 48 मेगापिक्सल का सोनी IMX582 सेंसर, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर मौजूद है। इसके अलावा इस स्मार्टफोन में 16 मेगापिक्सल का पॉप-अप सेल्फी कैमरा भी दिया गया है। वहीं, इस स्मार्टफोन के 6 जीबी रैम वेरिएंट की कीमत 17,999 रुपये है।
Motorola One Vision
मोटोरोला ने इस स्मार्टफोन को पिछले साल लॉन्च किया था। फोटोग्राफी के लिहाज से यह बेहतर विकल्प है। इस स्मार्टफोन में आपको डुअल रियर कैमरा सेटअप है जिसमें एक कैमरा 48 मेगापिक्सल का है और इसका अपर्चर f/1.7 है, वहीं दूसरा कैमरा 5 मेगापिक्सल का f/2.2 अपर्चर वाला है। कैमरे के साथ डुअल एलईडी फ्लैश लाइट और 8x डिजिटल जूम मिलेगा। मोटोरोला वन विजन में 25 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। वहीं, इस स्मार्टफोन के 4 जीबी रैम और 128 स्टोरेज मॉडल की कीमत 14,999 रुपये है।
Xiaomi Redmi Note 8
शाओमी का रेडमी नोट 8 सबसे ज्यादा बिकने वाले स्मार्टफोन में से एक है। इस स्मार्टफोन के 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 13,999 रुपये है। फीचर्स की बात करें तो कंपनी ने इस फोन में 6.3 इंच का फुल एचडी प्लस डिस्प्ले दिया है, जिसका रिजॉल्यूशन 2,340 × 1,080 पिक्सल है। साथ ही इस फोन में बेहतर परफॉर्मेंस के लिए ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 665 एसओसी दिया गया है। इसके अलावा आपको इस स्मार्टफोन में क्वाड कैमरा सेटअप मिलेगा, जिसमें 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल, 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस और 2 मेगापिक्सल डेप्थ सेंसर मौजूद है। दूसरी तरफ इस स्मार्टफोन के फ्रंट में 13 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है।