सब्सक्राइब करें

20,000 रुपये के अंदर बेस्ट मिड-रेंज स्मार्टफोन: जानिए कैमरा, बैटरी और परफॉर्मेंस में कौन है सबसे आगे?

टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Nitish Kumar Updated Fri, 27 Mar 2026 11:48 AM IST
सार

Best Midrange Smartphones: स्मार्टफोन की बढ़ती कीमतों के बीच 20,000 रुपये से कम बजट में फोन चुनना अब चुनौती बन गया है। ऐसे में हम आपके लिए ऐसे टॉप मिड-रेंज स्मार्टफोन्स की लिस्ट लेकर आए हैं, जो दमदार फीचर्स के साथ आपकी हर जरूरत को पूरा कर सकते हैं।

विज्ञापन
best mid range smartphones under 20000 india 2026 detailed guide
20,000 रुपये के अंदर मिड-रेंज स्मार्टफोन - फोटो : एआई जनरेटेड
भारत में बजट स्मार्टफोन सेगमेंट तेजी से बदल रहा है। मेमोरी चिप्स की कीमत बढ़ने के कारण फोन महंगे जरूर हुए हैं, लेकिन 20,000 रुपये के अंदर आज भी कई ऐसे विकल्प मौजूद हैं जो परफॉर्मेंस, कैमरा और बैटरी के मामले में शानदार संतुलन देते हैं। आइए विस्तार से समझते हैं इन टॉप फोन्स के बारे में।
Trending Videos
best mid range smartphones under 20000 india 2026 detailed guide
Motorola Edge 60 Fusion - फोटो : Motorola
Motorola Edge 60 Fusion
यह फोन उन यूजर्स के लिए बेहतर है जो हर चीज में बैलेंस चाहते हैं। इसमें 6.7 इंच का 120Hz OLED डिस्प्ले मिलता है, जो वीडियो देखने और गेमिंग के लिए स्मूद एक्सपीरियंस देता है। MediaTek Dimensity 7400 प्रोसेसर रोजमर्रा के काम और मल्टीटास्किंग को आसानी से संभालता है। 50MP Sony कैमरा OIS के साथ आता है, जिससे फोटो और वीडियो शार्प मिलते हैं। फोन में मिलने वाली 5500mAh की बैटरी और 68W फास्ट चार्जिंग इसे लंबे समय तक इस्तेमाल के लिए भरोसेमंद बनाती है। साथ ही, क्लीन Android अनुभव इसे खास बनाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
best mid range smartphones under 20000 india 2026 detailed guide
POCO X7 - फोटो : POCO
POCO X7
अगर आप OTT या गेमिंग के शौकीन हैं, तो यह फोन आपके लिए है। इसमें 1.5K OLED डिस्प्ले और Gorilla Glass Victus 2 प्रोटेक्शन मिलता है, जो इस प्राइस रेंज में प्रीमियम अनुभव देता है। Dimensity 7300 Ultra प्रोसेसर अच्छी परफॉर्मेंस देता है। 50MP कैमरा ठीक-ठाक फोटोग्राफी करता है, जबकि 5500mAh बैटरी दिनभर आराम से चल जाती है।
best mid range smartphones under 20000 india 2026 detailed guide
रियल्मी पी4 5G - फोटो : Realme
Realme P4 5G
यह फोन उन लोगों के लिए है जिन्हें बार-बार चार्जिंग की चिंता नहीं चाहिए। इसमें 7000mAh की बड़ी बैटरी मिलती है, जो भारी इस्तेमाल में भी लंबा बैकअप देता है। 80W फास्ट चार्जिंग इसे जल्दी चार्ज भी कर देता है। 120Hz AMOLED डिस्प्ले और UFS 3.1 स्टोरेज इसे तेज और स्मूद बनाते हैं।
विज्ञापन
best mid range smartphones under 20000 india 2026 detailed guide
Infinix NOTE Edge 5G - फोटो : Infinix
Infinix NOTE Edge 5G
यह फोन खासतौर पर उन यूजर्स के लिए है जो फोन का लुक और डिजाइन अहम मानते हैं। 3D कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले और स्लिम डिजाइन इसे प्रीमियम फील देता है। फोन में मिलने वाली 6500mAh बैटरी और 50MP कैमरा इसे एक अच्छा ऑलराउंड पैकेज बनाते हैं। इसमें आपको शानदार लो-लाइट फोटोग्राफी मिलती है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest gadgets News apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed