फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ये हैं बेस्ट नॉन-चाइनीज ब्लूटूथ स्पीकर, कीमत 2,000 रुपये से कम

Thu, 30 Jul 2020 02:12 PM IST
अजय वर्मा टेक डेस्क, अमर उजाला
टेक डेस्क, अमर उजाला Published by: अजय वर्मा Updated Thu, 30 Jul 2020 02:12 PM IST
विज्ञापन
best non Chinese wireless speakers in India under Rs 2000
bluetooth speakers - फोटो : amar ujala

भारत-चीन सीमा विवाद के बाद ही केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय सुरक्षा को ध्यान में रखकर 59 चीनी मोबाइल एप पर प्रतिबंध लगाया था। अब लोग चीनी स्मार्टफोन से लेकर चीनी ब्लूटूथ स्पीकर तक का बहिष्कार कर रहे हैं। अगर ऐसे में आप भी चीनी ब्लूटूथ स्पीकर नहीं खरीदना चाहते हैं और अपने लिए नॉन-चाइनीज स्पीकर की तलाश कर रहे हैं, तो हम आपके लिए कुछ शानदार विकल्प लेकर आए हैं। आइए इन नॉन-चाइनीज ब्लूटूथ स्पीकर पर डालते हैं एक नजर...

best non Chinese wireless speakers in India under Rs 2000
Ubon SP-39 Funky Beats - फोटो : flipkart

Ubon SP-39 Funky Beats
यूबॉन भारत की दिग्गज टेक कंपनियों में से एक है। यूबॉन का एसपी-39 फंकी बीट्स शानदार ब्लूटूथ स्पीकर है। इस ब्लूटूथ स्पीकर में 10 वॉट का स्पीकर, यूएसबी चार्जिंग पोर्ट और एसडी कार्ड स्लॉट का सपोर्ट दिया गया है। इसके अलावा इस स्पीकर में 1,200 एमएएच की बैटरी दी गई है, जो छह घंटे का बैटरी बैकअप प्रदान करती है। वहीं, इस स्पीकर की कीमत 649 रुपये है।

best non Chinese wireless speakers in India under Rs 2000
boAt Stone 170 - फोटो : AMAZON

boAt Stone 170
अगर आप लिए शानदार नॉन-चाइनीज ब्लूटूथ स्पीकर खरीदने का विचार कर रहे हैं, तो आप बोट के स्टोन 170 ब्लूटूथ स्पीकर को चुन सकते हैं। इस वायरलेस स्पीकर की कीमत 1,199 रुपये है। इस स्पीकर में आपको 1800 एमएएच की बैटरी मिलेगी, जो पांच घंटे से ज्यादा का बैटरी बैकअप प्रदान करती है। इसके अलावा इस स्पीकर में ब्लूटूथ 4.2, एसडी कार्ड स्लॉट और दमदार साउंड का सपोर्ट दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
best non Chinese wireless speakers in India under Rs 2000
JBL Go PLUS - फोटो : flipkart

JBL Go PLUS
अमेरिकन कंपनी जीबीएल का यह स्पीकर बेहद शानदार है। इस स्पीकर का डिजाइन काफी आकर्षक है और वजन में भी यह हल्का है। फीचर्स की बात करें तो इस स्पीकर में गूगल असिस्टेंट और सिरी का सपोर्ट दिया गया है। इसके साथ ही इस ब्लूटूथ स्पीकर को ब्लूटूथ वर्जन 4.1, यूएसबी पोर्ट और शानदार साउंड मिली है। इसके अलावा इस स्पीकर में दमदार बैटरी दी गई है, जो पांच घंटे का बैटरी बैकअप प्रदान करती है। वहीं, इस ब्लूटूथ स्पीकर की कीमत 1,599 रुपये है।

विज्ञापन
best non Chinese wireless speakers in India under Rs 2000
Zebronics Zeb-Action - फोटो : AMAZON

Zebronics Zeb-Action 
भारतीय कंपनी जेब्रोनिक्स ने लोगों के बजट को ध्यान में रखकर जेब-एक्शन स्पीकर को लॉन्च किया था। इस ब्लूटूथ स्पीकर की कीमत 1,219 रुपये है। आपको इस स्पीकर में TWS फंक्शन मिलेगा। इसके साथ ही इस स्पीकर में ऑक्स इनपुट, एफएम रेडियो, यूएसबी पोर्ट और एसडी कार्ड स्लॉट दिया गया है। इसके अलावा इस ब्लूटूथ स्पीकर में दमदार बैटरी दी गई है, जो 12 घंटे का प्ले-बैक टाइम देती है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest gadgets News apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed