करीब दो साल पहले शाओमी ने सस्ता स्मार्ट टीवी लॉन्च करके भारतीय स्मार्ट टीवी बाजार में तहलका मचा दिया था। उसके बाद थॉमसन, आईफाल्कन और Vu जैसी कंपनियों ने भी भारत में अपने स्मार्ट टीवी पेश किए। तो यदि आप भी स्मार्ट टीवी खरीदने के बारे में सोच रहे हैं तो चलिए आज हम आपको 32 इंच के स्मार्ट टीवी के बारे में बताते हैं जिनकी कीमत 20,000 रुपये के करीब है।
20,000 रुपये तक की कीमत में खरीद सकते हैं ये स्मार्ट TV, देखें लिस्ट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Xiaomi के स्मार्ट टीवी
कम कीमत में बाजार में शाओमी के कई स्मार्ट टीवी मौजूद हैं। Mi LED 4A Pro आप 12,999 रुपये में खरीद सकते हैं। इसमें एंड्रॉयड और शाओमी के पैचवॉल का सपोर्ट मिलेगा। इसमें वाई-फाई, ब्लूटूथ जैसे फीचर्स मिलेंगे। इसके अलावा इसमें गूगल असिस्टेंट भी मिलेगा।
iFFALCON स्मार्ट टीवी
आईफाल्कन के कई सस्ते स्मार्ट टीवी बाजार में हैं जिनकी शुरुआती कीमत 11,999 रुपये है। इस कीमत में आप 32 इंच का स्मार्ट टीवी खरीद सकते हैं। वहीं 20 हजार रुपये तक की रेंज में इस कंपनी के 40 इंच के भी स्मार्ट टीवी मिल जाएंगे।
थॉमसन स्मार्ट टीवी
साल 2018 में थॉमसन ने भारत में स्मार्ट टीवी के साथ शानदार वापसी की है। Thomson का 32 इंच वाला स्मार्ट टीवी आप 10,990 रुपये में खरीद सकते हैं। वहीं कंपनी का 40 इंच वाला फुल एचडी टीवी 17,499 रुपये में मिल जाएगा। वहीं थॉमसन का 4के टीवी आपको 19,999 रुपये में मिल जाएगा।
Shinco स्मार्ट टीवी
शिंको का स्मार्ट टीवी आपको 8,999 रुपये में मिल जाएगा। इस कीमत में आपको 32 इंच वाला टीवी मिलेगा। इसमें 20 वॉट का स्पीकर है। इसके अलावा इसमें एंड्रॉयड का भी सपोर्ट मिलेगा।