फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

2,000 रुपये से कम कीमत में ये हैं बेस्ट स्मार्टबैंड, पानी में जाने पर भी नहीं होंगे खराब!

Mon, 27 Jan 2020 12:37 PM IST
प्रदीप पांडे टेक डेस्क, अमर उजाला
टेक डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रदीप पांडे Updated Mon, 27 Jan 2020 12:37 PM IST
विज्ञापन
Best Smartband Under Rs 2000 To Buy In India with heart rate monitor
best smartband - फोटो : mi.com

स्मार्टफोन के साथ-साथ स्मार्ट गैजेट का भी बाजार तेजी से बढ़ रहा है। सैमसंग, एपल, शाओमी, ऑनर और हुवावे जैसी कंपनियां स्मार्टवॉच और स्मार्टबैंड लॉन्च कर रही हैं। इन स्मार्टबैंड्स में हर्ट रेट मॉनिटर और स्टेप काउंटर जैसे कई फीचर्स मिल रहे हैं। इसके अलावा ये स्मार्टबैंड वाटरप्रूफ हैं तो चलिए आज हम आपको 4 ऐसे स्मार्टबैंड्स के बारे में बताते हैं जिनकी कीमत 2,000 रुपये से कम है।

Best Smartband Under Rs 2000 To Buy In India with heart rate monitor
mi band 3 - फोटो : mi.com

Xiaomi Mi Band 3
एमआई के इस बैंड में 0.78 इंच की OLED डिस्प्ले है। इसमें आपको हर्ट रेट मॉनिटर के अलावा स्लीप ट्रैकर भी मिलेगा। इसमें 110एमएच की बैटरी है जिसे लेकर 20 दिन के बैकअप का दावा है। इसमें ब्लूटूथ 4.2 दिया गया है। इसका वजन 8.5 ग्राम है, जबकि बैंड के साथ वजन 20 ग्राम है। इसे वाटर रेसिस्टेंट के लिए 5ATM रेटिंग मिली है जिसका मतलब है कि यह बैंड 50 मीटर गहरने पानी में डूबने पर भी खराब नहीं होगा। इस पर आपको फोन के नोटिफिकेशन भी मिलेंगे। इसकी कीमत 1,799 रुपये है।

Best Smartband Under Rs 2000 To Buy In India with heart rate monitor
Fastrack Reflex 2.0 - फोटो : Fastrack

Fastrack Reflex 2.0
इस पर आपको फोन के सभी नोटफिकेशन मिलेंगे। इसकी मदद से आप अपने फोन को भी खोज सकते हैं। इस स्मार्टबैंड में स्लीप मॉनिटर के अलावा कई सारे फिटनेस मोड मिलेंगे, हालांकि इसमें हर्ट रेट मॉनिटर नहीं मिलेगा। इसकी बैटरी को लेकर 10 दिनों के बैकअप का दावा है। वाटर और डस्टप्रूफ के लिए इसे IPX6 की रेटिंग मिली है। इसकी कीमत 1,695 रुपये है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Best Smartband Under Rs 2000 To Buy In India with heart rate monitor
HUAWEI Band 4 - फोटो : amar ujala

HUAWEI Band 4
हुवावे बैंड 4 में इन-बिल्ट यूएसबी पोर्ट है। ऐसे में इस बैंड को चार्ज करने के लिए आपको किसी चार्जर की जरूरत नहीं होगी। आप इस लैपटॉप, पॉवरबैंक या फिर किसी यूएसबी चार्जिंग पोर्ट के जरिए सीधे तौर पर चार्ज कर सकेंगे। हुवावे बैंड 4 फिटनेस ट्रैकर में 91एमएएच की बैटरी दी गई है जिसे लेकर 9 दिन के बैकअप का दावा किया गया है। इसमें आपको 0.96 इंच की डिस्प्ले मिलेगी जिसपर 2.5डी ग्लास का प्रोटेक्शन है। इसमें 8 वॉच फेस इंस्टॉल्ड मिलेंगे, जबकि स्टोर पर 66 फेस वॉच मौजूद हैं। फीचर्स की बात करें हुवावे बैंड 4 में ऑक्सिजन सेचुरेशन, स्लीप मॉनिटर और हर्ट रेट मॉनिटर का फीचर मिलेगा। हुवावे बैंड 4 की कीमत 1,999 रुपये है।

विज्ञापन
Best Smartband Under Rs 2000 To Buy In India with heart rate monitor
honor band 5i - फोटो : amar ujala

HONOR Band 5i
इस बैंड की कीमत 1,999 रुपये है। फीचर्स की बात करें तो यूजर्स को इस बैंड में 0.96 इंच की डिस्प्ले है। इसके अलावा इसमें स्लीप ट्रैकिंग, एप नोटिफिकेशन और अलर्ट की सुविधा दी गई है। इसके अलावा कंपनी ने इस फिटनेस बैंड में हार्ट रेटिंग, म्यूजिक कंट्रोल, स्टॉप वॉच, अलार्म और एक्टिविटी ट्रेकिंग जैसे फीचर्स दिए हैं। वहीं, कंपनी ने दावा किया है कि इस बैंड की बैटरी सिंगल चार्ज में पूरे सात दिन तक चलेगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest gadgets News apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed