फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इन वेबसाइट्स पर वारंटी के साथ मिलते हैं सेकेंड हैंड स्मार्टफोन, बेहद सस्ते में बिकते हैं महंगे फोन

Sat, 10 Aug 2019 05:17 PM IST
प्रदीप पांडे टेक डेस्क, अमर उजाला
टेक डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रदीप पांडे Updated Sat, 10 Aug 2019 05:17 PM IST
विज्ञापन
buy second hand smartphone from these websites
second hand phone - फोटो : amar ujala

कई बार हमारे पास कम पैसे होते हैं, लेकिन हमें कोई महंगी और अच्छी चीज खरीदनी होती है। आजकल स्मार्टफोन का दौर है। हर घर में आपको कई सारे स्मार्टफोन मिल जाएंगे। ऐसे में यदि आप भी कम पैसों में स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं यह खबर आपके लिए है। सेकेंड हैंड स्मार्टफोन खरीदने में कोई बुराई नहीं है, क्योंकि कई बार लोग नए फोन के चक्कर में सस्ते में अपना 1-2 महीने पुराना फोन बेच देते हैं। साथ ही सेकेंड हैंड फोन बेचने वाली ई-कॉमर्स कंपनियां भी सेकेंड हैंड फोन के साथ वारंटी भी दे रही हैं। आइए जानते हैं 5 ऐसी वेबसाइट्स के बारे में जो भारत में अच्छे सेकेंड हैंड फोन बेचती हैं।

buy second hand smartphone from these websites
cashify - फोटो : cashify

www.cashify.in
सेकेंड हैंड फोन के बाजार में  कैशिफाई का बड़ा नाम है। इस साइट ने कई बड़ी मोबाइल कंपनियों के साथ साझेदारी भी की है। इस साइट पर अपना पुराना फोन बेच भी सकते हैं। यह कंपनी आपके घर आकर पैसे देकर जाएगी और आपका फोन ले जाएगी। खास बात यह है कि इस साइट के एप से आप खुद ही पता कर सकते हैं कि आपके फोन की कंडिशन क्या है और वह कितने में बिकेगा।

buy second hand smartphone from these websites
togofogo - फोटो : togofogo

www.togofogo.com
कैशिफाई के बाद टोगोफोगो नाम की वेबसाइट है जहां से आप सेकेंड हैंड फोन खरीद और बेच सकते हैं। इस फोन पर शाओमी, सैमसंग, एपल, वीवो और ओप्पो जैसी सभी कंपनियों के फोन मिलते हैं। इस पर कई बार ऑफर्स भी मिलते हैं। मोबाइल के अलावा इस साइट से आप टैबलेट भी खरीद सकते हैं। यह कंपनी प्रोडक्ट के साथ वारंटी भी देती है और साथ ही यह भी बताती है कि कौन-सा फोन ठीक है और कौन बेहतर।

विज्ञापन
विज्ञापन
buy second hand smartphone from these websites
2gud - फोटो : 2gud

www.2gud.com
फ्लिपकार्ट की स्वामित्व वाली यह साइट फिलहाल स्वतंत्रता दिवस के मौके पर कई सारे ऑफर्स भी दे रही है। इस साइट पर सेकेंड हैंड आई7 लैपटॉप 29,000 रुपये की शुरुआती कीमत पर मिल रहे हैं। इस साइट पर आप वारंटी के साथ हेडफोन, स्पीकर्स, घड़ी और फोन खरीद सकते हैं। यह साइट ईएमआई का भी विकल्प दे रही है। इस साइट पर प्रोडक्ट की शुरुआती कीमत 499 रुपये है।

विज्ञापन
buy second hand smartphone from these websites
yaantra - फोटो : yaantra

www.yaantra.com
इस वेबसाइट पर भी उपरोक्त साइट की तरह लगभग सभी कंपनियों के सेकेंड हैंड फोन अच्छी कंडिशन में मिलते हैं। यह कंपनी भी पुराने फोन के साथ वारंटी देती है। इस साइट पर फोन को तीन कैटेगरी Flawless, Good और Fair में बांटा गया है। इसमें Flawless कैटेगरी में मौजूद फोन खरीदे जा सकते हैं, क्योंकि इस कैटेगरी में अच्छे फोन रखे जाते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest gadgets News apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed