फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

18 लाख रुपये के iPhone 12 Pro Max लेकर भागा डिलीवरी ब्वॉय, किराए पर BMW लेकर लगाया पूरे शहर का चक्कर

Fri, 20 Nov 2020 11:42 AM IST
प्रदीप पाण्डेय टेक, डेस्क अमर उजाला, नई दिल्ली
टेक, डेस्क अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रदीप पाण्डेय Updated Fri, 20 Nov 2020 11:42 AM IST
विज्ञापन
Chinese delivery Boy named Tang steals iPhone 12 Pro Max worth Rs 18 lakh caught later
iphone stolen - फोटो : Amar Ujala

एपल के आईफोन की गिनती लग्जरी प्रोडक्ट में होती है। लग्जरी और महंगे होने के कारण एपल के प्रोडक्ट की मांग भी अधिक रहती है और चोरी का खतरा भी रहता है। पूरी दुनिया में लोग जहां आईफोन को सिक्योरिटी के लिहाज से खरीदते हैं, वहीं भारत में अधिकतर लोग शो ऑफ करने के लिए आईफोन खरीदते हैं। एपल के नए iPhone को लेकर एक डिलीवरी ब्वॉय का ईमान डोल गया और वह 18 लाख के रुपये आईफोन 12 प्रो मैक्स लेकर फरार हो गया है। आइए जानते हैं क्या है मामला...

Chinese delivery Boy named Tang steals iPhone 12 Pro Max worth Rs 18 lakh caught later
iPhone 12 Pro Max - फोटो : AMAR UJALA

12 लाख रुपये के आईफोन चोरी का मामला चीन का है। चीन में iPhone 12 Pro Max के 14 आईफोन लेकर एक डिलीवरी ब्वॉय फरार हो गया है जिनकी कीमतें 18 लाख रुपये के करीब है, हालांकि फरार होने के थोड़ी देर बाद ही उसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। डिलीवरी ब्वॉय का नाम टैंग है। 

Chinese delivery Boy named Tang steals iPhone 12 Pro Max worth Rs 18 lakh caught later
Meituan-Dianping - फोटो : Meituan

Meituan-Dianping डिलीवरी की ओर से उसे 14 आईफोन 12 प्रो मैक्स को डिलीवर करने के लिए दिया गया था। ये ऑर्डर 14 नवंबर को प्लेस किए गए थे। ऑर्डर मिलने के बाद Tang ने सभी 14 आईफोन 12 प्रो मैक्स का ऑर्डर कैंसिल कर दिया, लेकिन उसने फोन वापस नहीं किए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Chinese delivery Boy named Tang steals iPhone 12 Pro Max worth Rs 18 lakh caught later
iphone 12 pro max - फोटो : Amar Ujala

रिपोर्ट के मुताबिक टैंग ने आईफोन 12 प्रो मैक्स के एक बॉक्स को ओपन भी किया, दूसरे फोन को कर्ज चुकाने के लिए अपने दोस्त को दे दिया। इसके अलावा तीसरे यूनिट को उसने एक दुकान पर 9,500 चीनी युआन यानी करीब 1,07,222 रुपये और चौथे यूनिट को महज 7,000 चीनी युआन यानी करीब 79,032 रुपये में बेच दिया।

विज्ञापन
Chinese delivery Boy named Tang steals iPhone 12 Pro Max worth Rs 18 lakh caught later
for demo only - फोटो : Social Media

कुछ आईफोन को बेचने के बाद टैंग ने एक BMW कार को किराए पर लिया और सैर पर निकल गया। कार को किराए के रूप में उसने हर दिन 600 चीनी युआन यानी करीब 6,772 रुपये दिए। टैंग ने अपने लिए कुछ महंगे कपड़े भी खरीदे। मतलब दो-चार दिनों तक टैंग ऐसे ऐश कर रहा था जैसी उसे कोई लॉटरी लग गई हो, हालांकि चोरी वाली यह जिंदगी लंबे समय तक नहीं चली और पुलिस ने टैंग को आईफोन 12 प्रो मैक्स के साथ धर दबोचा। एपल स्टोर ने टैंग को बैन कर दिया है और एक ब्लैक नोटिस भी जारी कर दिया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest gadgets News apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed