{"_id":"5cc42afcbdec220746189225","slug":"detel-launches-preloveddevice-site-for-refurbished-smartphone-and-devices","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"यहां सिर्फ 24 हजार रुपये में मिल रहा है iPhone 7, दूसरे फोन भी मिल रहे सस्ते में","category":{"title":"Gadgets","title_hn":"गैजेट्स","slug":"gadgets"}}
यहां सिर्फ 24 हजार रुपये में मिल रहा है iPhone 7, दूसरे फोन भी मिल रहे सस्ते में
टेक डेस्क, अमर उजाला
Published by: प्रदीप पांडे
Updated Sat, 27 Apr 2019 08:56 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
OnePlus 3
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
भारत में सेकेंड हैंड स्मार्टफोन का चलन काफी तेजी से बढ़ रहा है। अमेजन, फ्लिपकार्ट जैसी साइट पर सेकेंड हैंड फोन आपको आसानी से बेहतर स्थिति में मिल जाएंगे। पिछले साल फ्लिपकार्ट ने 2gud नाम से एक वेबसाइट लॉन्च की, वहीं अब डीटेल ने preloveddevice.com को लॉन्च किया है। इस वेबसाइट पर सेकेंड हैंड फोन की कंडीशन के हिसाब से रैंकिंग दी गई है। ऐसे में आपको यह पहचानने में आसानी होग कि जिस फोन को आप खरीद रहे हैं वह किसी कंडीशन में है। आइए जानते हैं इस साइट पर कौन-सा फोन कितने में मिल रहा है।
2 of 6
सबसे पहले आपको कलर कोड के बारे में बता देते हैं। यदि फोन के साथ गुलाबी रंग का टैग है तो इसका मतलब यह है कि यह फोन पूरी तरह से ओके है और इसे इस्तेमाल नहीं किया गया है। वहीं हरे रंग का मतलब फोन को इस्तेमाल किया गया है लेकिन वह नए फोन जैसा ही है। उसमें कोई दिक्कत नहीं है। भूरे रंग का मतलब फोन को थोड़ा इस्तेमाल किया गया है लेकिन उसमें कोई समस्या नहीं है। पीले रंग का मतलब है कि फोन में थोड़े स्क्रैच हैं लेकिन वह काम कर रहा है। ब्लू रंग का मतलब है कि फोन इस्तेमाल करने लायक है और काले रंग का मतलब है कि फोन को खूब इस्तेमाल किया गया है। आइए फोन की कीमत के बारे में जानते हैं।
3 of 6
OnePlus 3
इस साइट से आप OnePlus 3 का 64 जीबी स्टोरेज वाला वेरियंट 9,499 रुपये में खरीद सकते हैं। इस फोन के साथ 6 महीने की वारंटी भी मिल रही है। फोन के साथ बॉक्स में आपको चार्जर केबल और सिम कार्ड निकालने वाला पिन भी मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
IPHONE 7
Apple IPhone 7 का 32 जीबी स्टोरेज वाला वेरियंट इस साइट पर 6 महीने की वारंटी के साथ 24,490 रुपये में मिल रहा है। इसके साथ भी आपको बॉक्स में आपको चार्जर केबल और सिम कार्ड निकालने वाला पिन मिलेगा। फोन की डिलीवरी फ्री होगी।
विज्ञापन
5 of 6
MI A1
इस साइट पर शाओमी का एमआई ए1 का 64 जीबी वाला मॉडल 8,990 रुपये में मिल रहा है। इसके साथ भी आपको 6 महीने की वारंटी मिलेगी और बॉक्स में चार्जर, केबल मिलेगा। इस फोन में 4 जीबी रैम है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।