भारत में त्यौहार की सीजन शुरू हो चुका है, जिसको ध्यान में रखकर फ्लिपकार्ट (Flipkart) और अमेजन (Amazon) इलेक्ट्रॉनिक से लेकर फैशन के प्रोडक्ट्स पर बंपर ऑफर्स और डील्स दे रही हैं। इसके साथ ही लोगों को स्मार्टफोन और स्मार्ट टीवी पर भी बड़ा डिस्काउंट मिल रहा हैं। वहीं, दोनों प्लेटफॉर्म पर लोगों के लिए सस्ती कीमतों में टीवी उपलब्ध हैं। हम आपको किफायती कीमत वाले एलईडी और स्मार्ट टीवी की लिस्ट लेकर आए हैं, जिनको आप धनतेरस (Dhanteras 2019) के दिन अपने घर ले जा सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इन स्मार्ट और एलईडी टीवी की कीमत और स्पेसिफिकेशन के बारे में...
Dhanteras 2019 : स्मार्ट और एलईडी टीवी खरीदने का है शानदार मौका, 4,799 रुपये से है शुरुआत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
eAirtec (24) HD
eAirtec ने इस टीवी को 4,799 रुपये की कीमत के साथ इस सेल में उतारा है। इस टीवी को 24 इंच का एलईडी डिस्प्ले मिला है, जिसका रिजॉल्यूशन 1366x768 पिक्सल है। इस टीवी को अल्ट्रा एचडी 4के, A+ ग्रेड आईपीएस पैनल और प्रीमियम फिनिश डिजाइन दिया गया है। कनेक्टिविटी के लिहाज से कंपनी ने इस टीवी में 1 एचडीएमआई पोर्ट और पैन ड्राइव के साथ हार्ड डिस्क के लिए 2 यूएसबी पोर्ट दिए हैं। इसके साथ ही यूजर्स को एंड्रॉयड और अलग-अलग भाषाओं का सपोर्ट मिलेगा।
Shinco SO3A 32 LED TV
धनतेरस के शुभ अवसर पर ग्राहक ई-कॉमर्स साइट से एसओ3ए के 32 इंच वाले एलईडी टीवी को मात्र 5,999 रुपये में खरीद सकते हैं। ग्राहकों को इस टीवी में ए प्लस ग्रेड पैनल, चार पिक्चर मोड्स, और 2 एचडीएमआई पोर्ट्स जैसे लेटेस्ट फीचर्स मिलेंगे।
Shinco SO328AS
ग्राहक इस स्मार्ट टीवी को मात्र 7,999 रुपये में खरीद सकेंगे। वहीं, यूजर्स को इस टीवी में एचडी डिस्प्ले, 2 यूएसबी पोर्ट्स, ब्लू रे प्लेयर्स, गेमिंग कंसोल और 2एचडीएमआई पोर्ट जैसे फीचर्स मिलेंगे।
Telefunken (32) HD
ग्राहक इस फेस्टिवल सेल में Telefunken टीवी को मात्र 8,999 रुपये में खरीद सकेंगे। कंपनी ने इस टीवी में 32 इंच का एचडी डिस्प्ले दिया है, जिसका रिजॉल्यूशन 1366x768 पिक्सल है। साथ ही शानदार साउंड क्वालिटी के लिए चार साउंड मोड्स दिए हैं। इसके अलावा यूजर्स को इस टीवी में 2 एचडीएमआई पोर्ट, ब्लू रे, गेमिंग कंसोल और 2 यूएसबी पोर्ट जैसे फीचर्स मिलेंगे।