{"_id":"5c206e1fbdec2256d14f3c4c","slug":"element-case-unveils-x1-series-cases-for-the-apple-iphones-xr-iphone-xs-and-iphone-xs-max-in-india","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"आईफोन XS, XS मैक्स, आईफोन XR के लिए एलिमेंट केस ने भारत में लांच किए मिलिट्री ग्रेड के कवर","category":{"title":"Gadgets","title_hn":"गैजेट्स","slug":"gadgets"}}
आईफोन XS, XS मैक्स, आईफोन XR के लिए एलिमेंट केस ने भारत में लांच किए मिलिट्री ग्रेड के कवर
टेक डेस्क, अमर उजाला
Published by: प्रदीप पांडे
Updated Mon, 24 Dec 2018 10:56 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
Element Case
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
ऐप्पल ने हर साल की तरह साल 2018 में भी एक साथ तीन नए आईफोन लांच किए हैं जिनमें आईफोन XS, आईफोन XS मैक्स, आईफोन XR शामिल हैं। इन तीनों नए आईफोन की बिक्री भी भारत में हो रही है। आप में से कई लोगों ने इनमें से कोई ना कोई आईफोन खरीदा ही होगा, अब जाहिर सी बात हैं कि स्मार्टफोन महंगा है तो उसकी सुरक्षा भी मजबूत होनी चाहिए। तो चलिए आज हम आपको आईफोन XS, आईफोन XS मैक्स, आईफोन XR के शानदार कवर के बारे में बताते हैं जो गिरने पर भी टूटेंगे नहीं।
2 of 5
Element Case
Element Case की बात करें तो इस कंपनी ने हाल ही में भारत में नए आईफोन के लिए कवर पेश किए हैं। इसके लिए कंपनी ने बकायदा X1 सीरीज लांच किया है जिसके तहत Rally, Illusion, Shadow और Vapor-S मॉडल के कवर को बाजार में उतारा गया है।
3 of 5
Element Case
इनकी शुरुआती कीमत 1,990 रुपये है और इन्हें ऐप्पल के स्टोर के अलावा अमेजॉन इंडिया से भी खरीदा जा सकता है। हमने एलिमेंट केस के कवर को आईफोन xr के साथ रिव्यू के लिए इस्तेमाल भी किया है। ये कवर काफी मजबूत हैं और इन्हें इस्तेमाल करने में भी कोई परेशानी नहीं होती है, हालांकि इन कवर के साथ फोन का वजन थोड़ा ज्यादा हो जाता है, क्योंकि केवल आईफोन xr का वजन ही 190 ग्राम के करीब है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Element Case
इन कवर को कंपनी ने वायरलेस चार्जिंग के अनुकूल भी बनाया है और ये वास्तव में काफी मजबूत भी हैं। इन कवर के साथ ग्रिप भी अच्छी बनती है जिसकी वजह से फोन के हाथ से फिसलने का डर नहीं रहता है। साथ ही इन पर जल्दी से स्क्रैच भी नहीं आते हैं। कवर के साथ फोन के बटन को इस्तेमाल करना भी सहूलियतभरा है।
विज्ञापन
5 of 5
Element Case
हमें रिव्यू के लिए Rally (2,590 रुपये), Illusion (1,900 रुपये) और Shadow (2,790 रुपये) वेरियंट मिले थे। इनमें से रैली, क्रिस्टल क्लियर है। ऐसे में आपका फोन कवर होने के बावजूद पूरी तरह से नजर आता है। कंपनी ने आईफोन XS, आईफोन XS मैक्स के लिए भी कवर पेश किए हैं जिन्हें आप ऑफलाइन और ऑनलाइन स्टोर से खरीद सकते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।