{"_id":"5c1e0e8abdec225725362e73","slug":"snatched-smartphone-from-tamil-nadu-sold-in-up-bihar-using-these-code-words","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सावधान : UP-बिहार के दुकानों में बिक रहे हैं चोरी हुए फोन, इन कोड वर्ड का हो रहा इस्तेमाल","category":{"title":"Gadgets","title_hn":"गैजेट्स","slug":"gadgets"}}
सावधान : UP-बिहार के दुकानों में बिक रहे हैं चोरी हुए फोन, इन कोड वर्ड का हो रहा इस्तेमाल
टेक डेस्क, अमर उजाला
Published by: प्रदीप पांडे
Updated Sat, 22 Dec 2018 03:44 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
smartphone theft
- फोटो : NaijaTechGuide
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
यदि आप भी किसी दुकान पर जाकर स्मार्टफोन खरीद रहे हैं और आपके कहने पर दुकानदार कम कीमत में आपको नया और ब्रांडेड स्मार्टफोन दे रहा है तो आपको बेहद ही सावधान रहने की जरूरत है, क्योंकि दुकानदार आपको नया नहीं, बल्कि चोरी किया हुआ फोन दे रहा है। इन सभी फोन को चेन्नई से चोरी किया जा रहा है कि और इन्हें कर्नाटक, बिहार, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, राजस्थान, बिहार और उत्तर प्रदेश के मोबाइल बाजारों में पहुंचाया जा रहा है। खास बात यह है कि इनके लिए चोर कोड वर्ड का इस्तेमाल कर रहे हैं। आइए इस खेल को विस्तार से समझते हैं।
2 of 6
gray market chennai
टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक तमिलनाडु में चेन्नै का ग्रे मार्केट चोरी के स्मार्टफोन के लिए मशहूर हो गया है। स्मार्टफोन को चोरी करके इस बाजार में कोड वर्ड के साथ बेचा जा रहा है। पुलिस ने इस मामले में कई लोगों को गिरफ्तार भी किया है। दरअसल यह चेन्नई का चोर बाजार है।
3 of 6
second hand phones
इस मामले में एक ऐसा शख्स भी सामने आया है जो भगवा रंग की धोती पहनकर किसी बाबा की तरह बाजार में घूमता है लेकिन मौका मिलते ही स्मार्टफोन पर हाथ मार लेता है। इस शख्स का नाम धनपाल है जो ग्रे मार्केट में चोरी के मोबाइल की डीलिंग के लिए कोड वर्ड का इस्तेमाल करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
uttarakhand police
टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि धनपाल मोबाइल चोरी करने वाले से कोड वर्ड में बात करता है। वह मोबाइल को (धब्बी) कहता है। चोरी किए और छीने हुए मोबाइल फोन को चेन्नई के बर्मा बाजार में थोक में बेचा जा रहा है। ये लोग चोरों के लिए थक्को कोड वर्ड का इस्तेमाल कर रहे हैं।
विज्ञापन
5 of 6
Mobile audio jack
धनपाल के मुताबिक चोरी किए हुए फोन को ग्रे मार्केट से बिहार, केरल, आंध्र प्रदेश, राजस्थान और यूपी जैसे राज्यों में भेजा जाता है। धनपाल ने बताया कि एंड्रॉयड फोन के लिए चोरों को अच्छे पैसे मिलते हैं, क्योंकि इनके लॉक को आसानी से खोला जा सकता है और आईएमईआई नंबर के साथ भी छेड़छाड़ किया जा सकता है। अगली स्लाइड में पढ़ें कैसे लोग करते हैं चोरी और कितने पैसे मिलते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।