फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सैमसंग के इन 6 स्मार्टफोन की कीमतों में हुई कटौती, देखें लिस्ट

Sat, 22 Dec 2018 10:50 AM IST
प्रदीप पांडे टेक डेस्क, अमर उजाला
टेक डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रदीप पांडे Updated Sat, 22 Dec 2018 10:50 AM IST
विज्ञापन
Samsung Galaxy A7 2018, Galaxy J8, Galaxy J6 Plus, Galaxy J6, Galaxy J4 Plus, J2 Core price cut
Samsung Galaxy A7 2018

क्रिसमस से ठीक पहले सैमसंग के 6 शानदार स्मार्टफोन की कीमतों कटौती की खबर है। सैमसंग गैलेक्सी ए7 2018, गैलेक्सी जे2 कोर, गैलेक्सी जे8, गैलेक्सी जे6 प्लस, गैलेक्सी जे4 प्लस और गैलेक्सी जे6 की कीमतों में कटौती हुई है। नई कीमत के साथ इन सभी फोन को ऑफलाइन और ऑनलाइन स्टोर से खरीदा जा सकता है। तो आइए जानते हैं इन फोन की नई कीमत और स्पेसिफिकेशन के बारे में।

Samsung Galaxy A7 2018, Galaxy J8, Galaxy J6 Plus, Galaxy J6, Galaxy J4 Plus, J2 Core price cut
Samsung Galaxy A7 2018 Review

सैमसंग गैलेक्सी ए7 2018
इस फोन को भारत में 23,990 रुपये की शुरुआती कीमत पर लांच किया गया था लेकिन अब इसे 21,990 रुपये में खरीदा जा सकता है। वहीं इस फोन के 6 जीबी रैम व 128 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 25,990 रुपये हो गई है जो पहले 28,990 रुपये थी। इस फोन में तीन रियर कैमरे (24MP+5MP+8MP) हैं, वहीं फ्रंट कैमरा 24MP का है। सैमसंग गैलेक्सी ए7 2018 (रिव्यू) में डुअल सिम, एंड्रॉयड ओरियो 8.0 और 6 इंच की फुल एचडी प्लस सुपर एमोलेड डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 1080x2280 पिक्सल और आस्पेक्ट रेशियो 18.5:9 है। डिस्प्ले पर गोरिल्ला ग्लास 3 का प्रोटेक्शन है। इसके अलावा फोन में ऑक्टकोर 2.2GHz वाला सैमसंग का एक्सिनॉज 7885 प्रोसेसर है। 

Samsung Galaxy A7 2018, Galaxy J8, Galaxy J6 Plus, Galaxy J6, Galaxy J4 Plus, J2 Core price cut
Samsung Galaxy J8 Review

सैमसंग गैलेक्सी जे8
सैमसंग गैलेक्सी जे8 को भारत में जुलाई में 18,990 रुपये में लांच किया गया था लेकिन अब इसे 15,990 रुपये में खरीदा जा सकता है। इस फोन में डुअल सिम सपोर्ट, क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 450 प्रोसेसर और 6 इंच की सुपर एमोलेड डिस्प्ले जिसका आस्पेक्ट रेशियो 18.5:9 है। फोन में फिजिकल होम नहीं दिया गया है। आप ऊपर की स्वैप करके होम, बैक और कैंसल बटन का इस्तेमाल कर सकेंगे। फोन के कैमरे की बात करें तो इसमें डुअल रियर कैमरा है जिसमें एक कैमरा 16 मेगापिक्सल का और दूसरा 5 मेगापिक्सल का है। वहीं फ्रंट कैमरा 16 मेगापिक्सल का है। फ्रंट कैमरे का अपर्चर  f/1.9 है जिसे लेकर कंपनी का दावा है कि कम रौशनी में भी शानदार फोटो आएगी। इस फोन के साथ 4 जीबी रैम व 64 जीबी की स्टोरेज मिलेगी जिसे 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकेगा। इसके अलावा इस फोन में 3500 एमएएच की बैटरी, एंड्रॉयड ओरियो 8.0, दोनों कैमरे के साथ फ्लैश लाइट, 4G VoLTE, वाई-फाई, ब्लूटूथ और 3.5mm का हेडफोन जैक है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Samsung Galaxy A7 2018, Galaxy J8, Galaxy J6 Plus, Galaxy J6, Galaxy J4 Plus, J2 Core price cut
Samsung Galaxy J6

सैमसंग गैलेक्सी जे6
गैलेक्सी जे6 के दोनों वेरियंट की कीमत में कटौती हुई है। इस फोन का 3 जीबी रैम वाला वेरियंट 11,490 रुपये में खरीदा जा सकता है, वहीं 4 जीबी रैम व 64 जीबी स्टोरेज वाला वेरियंट 12,990 रुपये में मिल रहा है। इस फोन में 5.6 इंच की सुपर एमोलेड एचडी डिस्प्ले है जिसका आस्पेक्ट रेशियो 18.5:9 है। फोन में सैमसंग का Exynos 7 सीरीज का ऑक्टाकोर प्रोसेसर,  13 मेगापिक्सल का रियर और 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। दोनों कैमरे के साथ एलईडी फ्लैश लाइट दी गई है। यह फोन 3GB रैम + 32GB और 4GB रैम + 64GB स्टोरेज वेरियंट में मिलेगा। स्टोरेज को 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकेगा। इसके अलावा फोन में 3000mAh की बैटरी, एंड्रॉयड ओरियो 8.0, डुअल सिम, 4G VoLTE, वाई-फाई, ब्लूटूथ और 3.5mm का हेडफोन जैक है। 
 

विज्ञापन
Samsung Galaxy A7 2018, Galaxy J8, Galaxy J6 Plus, Galaxy J6, Galaxy J4 Plus, J2 Core price cut
samsung galaxy j6 plus

सैमसंग गैलेक्सी जे6 प्लस
कटौती के बाद सैमसंग गैलेक्सी जे6 प्लस 14,490 रुपये में खरीदा जा सकता है। सैमसंग गैलेक्सी जे6 प्लस को 15,990 को इसी साल सितंबर में लांच किया गया था। गैलेक्सी जे6 प्लस में एंड्रॉयड ओरियो 8.1 है और इस फोन में 6 इंच की एचडी प्लस डिस्प्ले मिलेगी जिसका रिजॉल्यूशन 720x1480 पिक्सल और आस्पेक्ट रेशियो 18.5:9 है। फोन में क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 425 प्रोसेसर है। इस फोन में डुअल रियर कैमरा है जिसमें एक कैमरा 13MP और दूसरा 5MP का है। वहीं फ्रंट कैमरा 8 मेगापिक्सल का है। इस फोन में भी 3300 एमएएच की बैटरी है। इस फोन में 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी की स्टोरेज मिलेगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest gadgets News apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed