घरेलू कंपनी Fire-Boltt ने कुछ दिन पहले ही fire-Boltt Sphere स्मार्टवॉच को भारत में लॉन्च किया है। fire-Boltt Sphere की कीमत 3,499 रुपये रखी गई है और इसके साथ 1.6 इंच का HD डिस्प्ले मिलता है, जो राउंड शेप में है। fire-Boltt Sphere स्मार्टवॉच के साथ मल्टीपल स्पोर्ट्स मोड्स मिलते हैं। इसके अलावा fire-Boltt Sphere को वॉटर रेसिस्टेंट के लिए IP68 की रेटिंग और शॉक प्रूफ मेटल बॉडी का सपोर्ट मिलता है। fire-Boltt Sphere को हमने कुछ दिनों तक इस्तेमाल किया है। आइए इसका फुल रिव्यू जानते हैं...
fire-Boltt Sphere Review: शॉक प्रूफ मेटल बॉडी और ब्लूटूथ कॉलिंग वाली स्मार्टवॉच, क्या है पैसा वसूल?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
fire-Boltt Sphere Review: स्पेसिफिकेशन
- डिस्प्ले- 1.6 इंच IPS LCD
- वॉटर प्रूफ के लिए रेटिंग- IP68
- बैटरी लाइफ- 8 दिनों तक
- कॉलिंग- हां
- स्ट्रैप क्वॉलिटी- सिलिकॉन
- वजन- 73 ग्राम
- जीपीएस- नहीं
- हेल्थ फीचर्स- हार्ट रेट, ब्लड ऑक्सीजन, स्लीप मॉनिटर, ब्लड प्रेशर मॉनिटर, स्टेप काउंट, कैलोरी काउंट
- कीमत- 3,499 रुपये
स्मार्ट वॉच की डिजाइन की बात करें तो इसके साथ स्पोर्टी और रगैड डिजाइन मिलता है। वॉच काफी हैवी और ड्यूरेबल लगती है। वॉच में शॉक प्रूफ मेटल बॉडी के साथ राउंड डायल मिलता है। वहीं स्ट्रैप सिलिकॉन का है। इसकी क्वालिटी ठीक है। वॉच में दो फिजिकल बटन का सपोर्ट दिया गया है। यह क्रोम की तरह लगती हैं, लेकिन स्क्रॉलिंग का काम नहीं करती है।
नीचे की ओर सभी तरह के सेंसर और चार्जिंग के लिए मैग्नेटिक पिन है। बॉडी मेटल की है और लेकिन बैक प्लास्टिक का मिलता है। हालांकि यह काफी मजबूत लगता है। बिल्ड क्वॉलिटी भी अच्छी है। fire-Boltt Sphere ब्लैक एंड ग्रीन फॉरेस्ट कलर में उपलब्ध है। वॉच देखने में स्टाइलिश है लेकिन इसमें आपको काफी ज्यादा बैजल्स देखने मिलते हैं। स्पोर्टी लूक पसंद करने वाले यूजर्स को वॉच का डिजाइन पसंद आएगा।
fire-Boltt Sphere में 1.6 इंच का राउंड डिस्प्ले मिलता है, जो 400x400 पिक्सल रिजॉल्यूशन और 600 निट्स की ब्राइटनेस के साथ आती है। डिस्प्ले के साथ कलर और टच रिस्पॉन्स काफी सही लगता है। इसमें पांच इनबिल्ट वॉच फेसेज मिलती हैं और 100 से अधिक क्लाउड फेस मिलती हैं जिन्हें आप एप से डाउनलोड कर सकते हैं। डिस्प्ले के साथ आपको कोई दिक्कत नहीं मिलने वाली।
परफॉर्मेंस की बात की जाए तो fire-Boltt Sphere में हेल्थ फीचर्स कई सारे दिए गए हैं जिनमें ब्लड प्रेशर मॉनिटर, हार्ट रेट मॉनिटर, स्लीप मॉनिटर ब्लड ऑक्सीजन मॉनिटर और स्टेप काउंट के साथ कैलोरी काउंट शामिल हैं। स्टेप काउंटर का रिजल्ट बढ़िया है और ब्लड ऑक्सीजन रिपोर्ट भी काफी हद तक सटीक है। बता दें कि ब्लड प्रेशर मॉनिटर की रिपोर्ट की सटीकता हमने किसी मेडिकल के साथ चेक नहीं की है। इसके अलावा इसमें अलार्म, कैलेंडर, म्यूजिक, कैमरा और रिमाइंडर भी मिलता है।