फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

SONY WH-CH720N Review: 10 हजार रुपये की रेंज में बेस्ट वायरलेस हेडफोन

Thu, 27 Apr 2023 09:13 AM IST
pradeep pandey प्रदीप पाण्डेय
Updated Thu, 27 Apr 2023 09:13 AM IST
सार

SONY WH cH720N

विज्ञापन
SONY WH CH720N Review Best wireless headphoin
SONY WH-CH720N Review - फोटो : अमर उजाला/प्रदीप पाण्डेय

जापान की प्रमुख टेक्नोलॉजी कंपनी सोनी ने हाल ही में भारत में अपने वायरलेस हेडफोन SONY WH-CH720 को लॉन्च किया है। SONY WH-CH720 के साथ न्वाइज कैंसिलेशन दिया गया है। इसके अलावा इसे लंबे इस्तेमाल के लिए काफी हल्का बनाया गया है। SONY WH-CH720 में डुअल न्वाइज कैंसिलेशन दिया गया है।





इसके अलावा इसमें V1 चिप है और 50 घंटे तक की बैटरी लाइफ है। सोनी के इस हेडफोन की कीमत 9,990 रुपये रखी गई है। SONY WH-CH720 हेडफोन को हमने कुछ दिनों तक इस्तेमाल किया है और हमें यह हेडफोन पसंद आया है, लेकिन क्या वास्तव में यह खरीदने लायाक है। आइए रिव्यू में जानते हैं...

SONY WH CH720N Review Best wireless headphoin
SONY WH-CH720N Review - फोटो : अमर उजाला/प्रदीप पाण्डेय

SONY WH-CH720N Review: डिजाइन
SONY WH-CH720N तीन कलर्स ब्लैक, ब्लू और व्हाइट में मार्केट में उपलब्ध है। इसके साथ फाइन और अच्छी क्वालिटी के ईयरकप कुशन का इस्तेमाल किया गया है। SONY WH-CH720N की डिजाइन प्रीमियम है और इसका अंदाजा आपको पहली नजर में ही लग जाएगा। SONY WH-CH720N का कुल वजन 192 ग्राम है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यह सोनी का सबसे हल्का वायरलेस हेडफोन है।



SONY WH-CH720N के साथ स्लिक मैटे फिनिश मिलता है। इसमें faux लेदर का ईयरपैड दिया गया है जो कि लंबे समय तक इस्तेमाल करने लायक है। इसके साथ हेडरिंग में भी आरामदायक कुशन का इस्तेमाल हुआ है। प्ले-पॉज के लिए इसमें बटन और चार्जिंग के लिए टाईप-सी पोर्ट दिए गए हैं।



बटन तक पहुंचने में कोई परेशानी नहीं होती है। इसमें पावर के लिए एलईडी इंडिकेटर भी है। लेफ्ट वाले ईयरपैड में चार्जिंग पोर्ट के साथ 3.5mm ऑडियो जैक और पावर बटन है। राइट में वॉल्यूम, प्ले-पॉज और न्वाइज कैंसिलेशन के लिए बटन है।

SONY WH CH720N Review Best wireless headphoin
SONY WH-CH720N Review - फोटो : अमर उजाला/प्रदीप पाण्डेय

SONY WH-CH720N Review: परफॉरमेंस
SONY WH-CH720N का सेटअप और कनेक्ट करना बेहद ही आसान है। हेडफोन के साथ बॉक्स में एक ऑक्स केबल और टाईप-सी केबल मिलता है। इसे हमने रिव्यू के दौरान आईफोन 14 प्रो मैक्स, गैलेक्सी एस23 अल्ट्रा और लैपटॉप के साथ इस्तेमाल किया। हमें कोई परेशानी नहीं हुई। इसे पेयर करना बहुत ही आसान है। इसके साथ Sony Headphone Connect एप का भी सपोर्ट मिलता है जिसमें आपको बैटरी की जानकारी मिलती है और इक्विलाइजर भी मिलता है।



SONY WH-CH720N में डुअल न्वाइज कैंसिलेशन सेंसर मिलता है। इसका न्वाइज कैंसिलेशन मुझे बहुत पसंद आया। बाहरी या बैकग्राउंड न्वाइज को यह पूरी तरह से खत्म कर देता है। एक कमी इस हेडफोन में हमें महसूस हुई और वो ये है कि इसमें ईयर डिटेक्शन नहीं मिलता है यानी कान से हटाने के बाद यह प्ले-पॉज नहीं होता है। इसके साथ सोनी हेडफोन एप का भी सपोर्ट मिलता है जिससे आप इक्लिलाइजर का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। एप के साथ 360 डिग्री ऑडियो और अडैप्टिव ऑडियो भी मिलता है।




अडैप्टिव ऑडियो सेटिंग में हेडफोन आपकी लोकेशन और मूवमेंट को ट्रैक करता है और उसके हिसाब से ऑडियो क्वालिटी एडजस्ट करता है। 360 डिग्री हम इस्तेमाल नहीं कर पाएं, क्योंकि इसके लिए दो-3 एप (artist connection) को डाउनलोड करना पड़ता है और एप के साथ कुछ तकनीकी दिक्कत थी। हमने कई बार डाउनलोड करने की कोशिश की लेकिन हर बार हमें एरर का मैसेज मिला। एप वास्तव में बड़े ही काम का है। इससे हेडफोन इस्तेमाल करने का मजा दोगुना हो जाता है।



हेडफोन की आवाज क्लियर है और लाउड भी है। कॉलिंग को लेकर हमें कोई दिक्कत नहीं हुई। SONY WH-CH720N के साथ मिलने वाला माइक्रोफोन प्रिसाइज वॉयस पिकअप टेक्नोलॉजी के साथ आता है जो कि क्लियर आवाज देने में मदद करता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
SONY WH CH720N Review Best wireless headphoin
SONY WH-CH720N Review - फोटो : अमर उजाला/प्रदीप पाण्डेय

SONY WH-CH720N Review: बैटरी लाइफ
अब जहां तक बैटरी का सवाल है तो SONY WH-CH720N की बैटरी लाइफ शानदार है। न्वाइज कैंसलिशन के साथ आपको करीब 35 घंटे का बैकअप मिलता है, जबकि इसे बंद रखने पर आपको 50 घंटे तक का बैकअप मिल जाता है, हालांकि चार्जिंग स्लो है। इसे चार्ज करने में वक्त लगता है।

अब कुल मिलाकर कहा जाए तो Sony WH-CH720N उनके लिए एक बेस्ट ऑप्शन है जो कि न्वाइज कैंसिलेशन के साथ 10,000 रुपये से कम में कंफर्टेबल डिजाइन के साथ अच्छी साउंड क्वालिटी चाहते हैं। सिर्फ स्लो चार्जिंग के अलावा इसमें कोई कमी हमें नजर नहीं आई।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest gadgets News apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed