स्मार्टफोन अब एक रोजमर्रा की आवश्यकता बन गए हैं। भारत अब एक बड़ा टेक-सेवी यूजर बेस वाला देश बन गया है और यहां एंट्री लेवल स्मार्टफोन की भारी मांग रहती है। 10 हजार से कम कीमत के स्मार्टफोन काफी ज्यादा पसंद किए जाते हैं। इस कीमत पर अब बढ़िया कैमरा और डिस्प्ले वाले फोन मार्केट में आ गए है। नोकिया, सैमसंग, रेडमी और मोटो जैसी कंपनियां इस रेंज में अच्छे स्पेसिफिकेशन वाले स्मार्टफोन ऑफर करती हैं। यदि आप भी 10 हजार से कम कीमत वाले फोन की तलाश में हैं तो यह रिपोर्ट आपके लिए है। इस रिपोर्ट में हम आपको कम कीमत वाले टॉप-5 स्मार्टफोन के बारे में बताएंगे। चलिए जानते हैं।
Nokia C32 से Samsung Galaxy M04 तक, ये हैं 10 हजार से कम कीमत में बेस्ट स्मार्टफोन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Nokia C32
नोकिया के नए फोन में 6.55 इंच का कर्व्ड डिस्प्ले मिलता है। फोन में ऑक्टा-कोर चिपसेट दिया गया है, इसके साथ 4 जीबी रैम के साथ 128 जीबी तक की स्टोरेज का सपोर्ट है। रैम को 7 जीबी तक वर्चुअली बढ़ाया जा सकता है। Nokia C32 में 50 मेगापिक्सल का डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलता है। फोन में 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। Nokia C32 में 5,000mAh की बैटरी और 10W वायर्ड चार्जिंग का सपोर्ट है। फोन के साथ तीन दिन बैटरी बैकअप का दावा है। इसे 8,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर खरीदा जा सकता है।
8,499 रुपये में सैमसंग गैलेक्सी M04 को भी अच्छा ऑप्शन कहा जाएगा। यह फोन 6.5 इंच एचडी+ डिस्प्ले के साथ आता है, इसमें 5,000 एमएएच की बैटरी मिलती है। फोन को यूएसबी टाइप-सी पोर्ट के जरिए फास्ट चार्ज किया जा सकता है। इसके अलावा इसमें एक डुअल-कैमरा सेटअप है और यह 1080p वीडियो रिकॉर्डिंग तक को सपोर्ट करता है। कुल मिलाकर, गैलेक्सी M04 उन लोगों के लिए एक बढ़िया ऑप्शन है जो सैमसंग ब्रांड के साथ एक अच्छा बजट स्मार्टफोन चाहते हैं।
अगर आपको लगता है कि किसी फोन पर खर्च करने के लिए 9,000 रुपये बहुत ज्यादा है, तो आप और भी किफायती Redmi A2 को ऑप्शन में रख सकते हैं। इस फोन की कीमत सिर्फ 6,299 रुपये है। कम कीमत के बावजूद फोन में 6.52 इंच HD+ रिजॉल्यूशन डिस्प्ले, एक Helio G36 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर और 5,000 एमएएच की बैटरी के साथ दो दिन का बैटरी बैकअप मिलता है। कुल मिलाकर, यह एक अच्छा एंट्री-लेवल फोन है और पहली बार स्मार्टफोन खरीदने वालों के लिए एक बेहतरीन ऑप्शन है।
मोटोरोला ई13 भी 10 हजार से कम कीमत में अच्छे स्पेसिफिकेशन के साथ आता है। Nokia C32 के जैसे ही E13 भी बहुत कम ब्लोटवेयर मिलते है। फोन एक स्टॉक Android UI के साथ आता है। फोन में 6.5 इंच का डिस्प्ले है। स्मार्टफोन यूएसबी टाइप-सी पोर्ट के माध्यम से 10W चार्जिंग के सपोर्ट करता है और इसके साथ 5,000 एमएएच बैटरी मिलती है। फोन की कीमत 7,499 रुपये है।