फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Garmin ने भारत में लॉन्च की स्मार्टवॉच, इसकी कीमत में मिल जाएंगे दो iPhone 11

Fri, 27 Sep 2019 03:47 PM IST
प्रदीप पांडे टेक डेस्क, अमर उजाला
टेक डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रदीप पांडे Updated Fri, 27 Sep 2019 03:47 PM IST
विज्ञापन
Garmin Marq Luxury Smartwatches Launched in India at Strarting Prices of Rs 141990
Garmin Marq - फोटो : Garmin

Garmin ने भारत में अपना नया लग्जरी स्मार्टवॉच कलेक्शन पेश की है जिसे कंपनी ने Marq नाम दिया है और इसके तहत मार्क ड्राइवर, मार्क एथलिट, मार्क एविएटर, मार्क कैप्टेन और मार्क एक्सपेडिशन स्मार्टवॉच पेश किए गए हैं। 

Garmin Marq Luxury Smartwatches Launched in India at Strarting Prices of Rs 141990
Garmin Marq Expedition - फोटो : Garmin

इन सभी स्मार्टवॉच में अलवेज ऑन डिस्प्ले, सूर्य की रौशनी में दिखाई देने वाला डिस्प्ले पैनल और जीपीएस जैसे सपोर्ट दिए गए हैं। इसके अलावा इसमें इनबिल्ट म्यूजिक सिस्टम है। Garmin Marq सीरीज की स्मार्टवॉच में हर्ट रेट मॉनिटर के साथ-साथ Ox2 सेंसर भी दिया गया है।

Garmin Marq Luxury Smartwatches Launched in India at Strarting Prices of Rs 141990
Marq Athlete - फोटो : garmin

Garmin Marq सीरीज की स्मार्टवॉच को लेकर 12 दिन की बैटरी बैकअप का दावा किया गया है। इसके अलावा इसमें अल्ट्राट्रैक मोड भी है जिसे ऑन करने के बाद बैटरी का बैकअप 48 घंटे तक मिल सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Garmin Marq Luxury Smartwatches Launched in India at Strarting Prices of Rs 141990
Marq Captain - फोटो : garmin

Garmin Marq ड्राइवर को खासतौर पर रेस करने वालों के हिसाब से डिजाइन किया गया है। इसके जरिए रेसर अपनी औसत स्पीड भी चेक कर सकते हैं। इसके साथ हाइब्रिड ब्रेसलेट भी मिल रहा है। इसके अलावा मार्क कैप्टेन को खासकर मरिन के लिए तैयार किया है। इसमें हवा की स्पीड, तापमान ट्रैक करने जैसे फीचर्स मिलेंगे। वहीं मार्क एक्सपेडिशन में मिनी सैटेलाइट कम्यूनिकेटर दिया गया है। इसके जरिए यूजर्स inReach मिनी डिवाइस से कनेक्ट कर सकेंगे और बात कर सकेंगे।

विज्ञापन
Garmin Marq Luxury Smartwatches Launched in India at Strarting Prices of Rs 141990
Garmin Marq Luxury Smartwatches - फोटो : garmin

Garmin Marq सीरीज स्मार्टवॉच की कीमत
Garmin Marq Driver की कीमत 2,36,990 रुपये है, जबकि मार्क एथलिट की कीमत 1,41,990 रुपये है। वहीं मार्क कैप्टेन की कीमत 1,74,990 रुपये है। इसके अलावा मार्क एक्सपेडिशन की कीमत 1,65,990 रुपये है। सभी स्मार्टवॉच की बिक्री ग्रामिन के ऑनलाइन स्टोर और बंगलूरू, दिल्ली और नोएडा के ऑफलाइन स्टोर से शुरू हो गई है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest gadgets News apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed