गुड बाय 2018 : Xiaomi के 5 बेस्ट स्मार्टफोन जिनका पूरे साल रहा बोलबाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पोको एफ1
शाओमी पोको एफ1 की स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इसमें आस्पेक्ट रेशियो 18.7:9 के साथ 6.18 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले, डुअल सिम सपोर्ट, एंड्रॉयड ओरियो 8.1, स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर, ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 630 जीपीयू दिया हुआ है। साथ ही, हैवी वर्कलोड के दौरान ओवर हीटिंग से सुरक्षित रखने के लिए लिक्विड कूलिंग हीट पाइप भी दिया गया है। कैमरे की बात करें तो इसमें 12 मैगा पिक्सल का प्राइमरी सेंसर और 5 मैगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर लगा हुआ है। वहीं सेल्फी के लिए इसमें 20 मैगापिक्सल का कैमरा लगा हुआ है। फोन में 4 हजजार एमएएच की बैटरी और 3.0 क्विक चार्ज टेक्नोलॉजी दी गई है। फोन की शुरुआती कीमत 19,999 रुपये है।
एमआई ए2 के फीचर्स की बात करें तो इसमें 5.99 इंच की फुल व्यू डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 1080x2160 पिक्सल और आस्पेक्ट रेशियो 18:9 है। डिस्प्ले पर गोरिल्ला ग्लास 5 का प्रोटेक्शन भी है। इसके अलावा फोन में ऑक्टाकोर स्नैपड्रैगन 660 प्रोसेसर दिया गया है। बता दें कि एमआई ए1 में 625 प्रोसेसर था। फोन में 4 जीबी रैम व 64 जीबी की स्टोरेज है। इसमें 20 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा और 12+20 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। दोनों कैमरे के साथ फ्लैश लाइट मिलेगी। फोन में फिंगरप्रिंट सेंसर और 3010mAh की बैटरी है। एमआई ए2 के 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी स्टोरेज की कीमत 16,999 रुपये है।
Redmi Note 6 Pro
फोन की स्पेसिफिकेशन की बात करें तो रेडमी नोट 6 प्रो में कूलिंग के लिए पी2आई वाटर रिपेलेंट नैनो-टेक्नोलॉजी दी गई है। साथ ही इस फोन में आउट ऑफ बॉक्स MIUI 10 मिलेगा। रेडमी नोट 6 प्रो में डुअल सिम सपोर्ट, एंड्रॉयड ओरियो 8.1 और 6.26 इंच की फुल एचडी प्लस आईपीएस एलसीडी डिस्प्ले है जिसका आस्पेक्ट रेशियो 19:9 है। डिस्प्ले पर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास का प्रोटेक्शन है। फोन के प्रोसेसर की बात करें तो इस फोन में क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 636 14nm ऑक्टाकोर प्रोसेसर है। इसके अलावा फोन में 4GB/6GB रैम के साथ 64 जीबी की स्टोरेज मिलेगी। फोन के कैमरे की बात करें तो इसमें डुअल रियर कैमरा सेटअप है जिसमें एक कैमरा 12 मेगापिक्सल का और दूसरा 5 मेगापिक्सल का है। वहीं फ्रंट में भी डुअल कैमरे हैं जिनमें एक कैमरा 20 मेगापिक्सल और दूसरा 2 मेगापिक्सल का है। दोनों कैमरे एआई और ब्यूटी मोड के सपोर्ट के साथ आते हैं। फोन की शुरुआती कीमत 13,999 रुपये है।
Xiaomi Redmi 6 Pro
इस फोन में डुअल सिम सपोर्ट, एंड्रॉयड ओरियो 8.1 और 5.84 इंच की फुल एचडी डिस्प्ले मिलेगी जिसका रिजॉल्यूशन 1080x2280 पिक्सल होगा। फोन में नॉच डिप्सले मिलेगी। वहीं इस फोन में ऑक्टाकोर स्नैपड्रैगन 625 प्रोसेसर, ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 506 जीपीयू, 3 जीबी/4जीबी रैम और 32/64 जीबी की स्टोरेज मिलेगी जिसे 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकेगा। फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा जिसमें एक लेंस 12 और दूसरा 5 मेगापिक्सल है, वहीं फ्रंट कैमरा 5 मेगापिक्सल का है। इस फोन में 4000 एमएएच की बैटरी है। दोनों कैमरे के साथ फ्लैश लाइट मिलेगी। कनेक्टिविटी के लिए फोन में 4G LTE, ब्लूटूथ , वाई-फाई, GPS/A-GPS, 3.5mm का हेडफोन जैक और सिक्योरिटी के लिए फेस अनलॉक है। रेडमी 6 प्रो के 3 जीबी रैम/32 जीबी स्टोरेज और 4 जीबी रैम/64 जीबी स्टोरेज मॉडल की कीमतें क्रमशः 10,999 और 12,999 रुपये है।