फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

32MP कैमरे के साथ भारत में लॉन्च हुए Honor 20 Pro, Honor 20, Honor 20i

Tue, 11 Jun 2019 01:57 PM IST
प्रदीप पांडे टेक डेस्क, अमर उजाला
टेक डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रदीप पांडे Updated Tue, 11 Jun 2019 01:57 PM IST
विज्ञापन
Honor 20 Pro, Honor 20, Honor 20i Launched in India with 32 Megapixel selfie camera
Honor 20, Honor 20 Pro, Honor 20i - फोटो : social media

चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Honor ने भारत में अपने तीन स्मार्टफोन लॉन्च किए हैं जिनमें Honor 20 Pro, Honor 20, Honor 20i शामिल हैं। इन तीनों फोन में कंपनी ने 32 मेगापिक्सल के कैमरे दिए हैं। यहां गौर करने वाली बात यह है कि इन तीनों फोन को उस वक्त लॉन्च किया गया है जब ऑनर की पैरेंट कंपनी हुवावे के साथ गूगल ने एंड्रॉयड को लेकर करार तोड़ दिया है। ऐसे में ऑनर और हुवावे के फोन में आने वाले समय में शायद ही गूगल प्ले और गूगल ऐप्स के एक्सेस मिलेंगे।

Honor 20 Pro, Honor 20, Honor 20i Launched in India with 32 Megapixel selfie camera
honor 20i - फोटो : social media

Honor 20, Honor 20 Pro, Honor 20i की भारत में कीमत
Honor 20 की भारत में कीमत 32,999 रुपये है यानि इस कीमत में 6 जीबी रैम के साथ 128 जीबी की स्टोरेज मिलेगी। वहीं Honor 20 Pro के 8 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 39,999 रुपये है। Honor 20i को 4 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरियंट में पेश किया गया है जिसकी कीमत 14,999 रुपये है। Honor 20 की बिक्री फ्लिपकार्ट से 25 जून से होगी, वहीं Honor 20i फ्लिपकार्ट के अलावा ऑफलाइन स्टोर से 18 जून से खरीदा जा सकेगा। वहीं Honor 20 Pro की उपलब्धता के बारे में कंपनी ने कोई जानकारी नहीं दी है।

Honor 20 Pro, Honor 20, Honor 20i Launched in India with 32 Megapixel selfie camera
Honor 20 Pro, Honor 20 - फोटो : social media

Honor 20 की स्पेसिफिकेशन
फोन में एंड्रॉयड पाई 9.0 आधारित Magic UI 2.1 मिलेगा। इसके अलालाव फोन में 6.26 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले मिलेगी। इसमें हाई सीलिकन किरिन 980 प्रोसेसर के सात 6 जीबी की रैम मिलेगी। कैमरे की बात करें तो इस फोन में रियर पैनल पर 4 कैमरे हैं जिनमें एक 48 मेगापिक्सल का, दूसरा 16 मेगापिक्सल का, तीसरा 2 मेगापिक्सल का और चौथा भी 2 मेगापिक्सल का है। वहीं इसमें 32 मेगापिक्सल का पंचहोल डिस्प्ले सेल्फी कैमरा है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें 4G LTE, वाई-फाई, ब्लूटूथ v5.0, जीपीएस/A-GPS और यूएसबी टाइप-सी चार्जिंग पोर्ट मिलेगी। फोन के बगल में पावर बटन की ओर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। इसमें 3750एमएएच की बैटरी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Honor 20 Pro, Honor 20, Honor 20i Launched in India with 32 Megapixel selfie camera
honor 20 pro - फोटो : social media

Honor 20 Pro की स्पेसिफिकेशन
Honor 20 Pro में एंड्रॉयड पाई 9.0 मिलेगा। साथ ही इसमें 6.26 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले, हाई सीलिकन किरिन 980 प्रोसेसर, 8 जीबी रैम और 256 जीबी की स्टोरेज मिलेगी। इस फोन में भी 4 कैमरे हैं जिनमें एक 48 मेगापिक्सल का, दूसरा 16 मेगापिक्सल का, तीसरा 8 मेगापिक्सल का और चौथा 2 मेगापिक्सल का है। इस फोन में भी 32 मेगापिक्सल का पंचहोल डिस्प्ले सेल्फी कैमरा है। इसमें 4000mAh की बैटरी दी गई है जिसके साथ 22.5W का सुपर चार्ज मिलेगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest gadgets News apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed