फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

OLED डिस्प्ले और दमदार प्रोसेसर के साथ HP Envy x360 15 लैपटॉप भारत में लॉन्च, 15 घंटे बैटरी बैकअप का दावा

Wed, 12 Jul 2023 04:19 PM IST
विशाल मैथिल टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विशाल मैथिल Updated Wed, 12 Jul 2023 04:19 PM IST
सार

HP Envy x360 15 लैपटॉप में OLED डिस्प्ले के साथ IMAX Enhanced का सर्टिफिकेशन मिलता है। लैपटॉप में 16 जीबी तक रैम और 15 घंटे तक का बैटरी बैकअप मिलता है। 

विज्ञापन
HP Envy x360 15 laptop launched in India price starts at Rs 78999 know specifications
HP Envy x360 15 - फोटो : अमर उजाला

लैपटॉप ब्रांड एचपी ने अपने नई लैपटॉप सीरीज HP Envy x360 15 को भारत में लॉन्च कर दिया है। इन लैपटॉप को 13th-जेन इंटेल कोर सीपीयू और AMD Ryzen 7 सीरीज प्रोसेसर से लैस किया गया है। लैपटॉप में OLED डिस्प्ले के साथ IMAX Enhanced का सर्टिफिकेशन मिलता है। लैपटॉप में 16 जीबी तक रैम और 15 घंटे तक का बैटरी बैकअप मिलता है। चलिए जानते हैं लैपटॉप की कीमत और अन्य स्पेसिफिकेशन के बारे में...

HP Envy x360 15 laptop launched in India price starts at Rs 78999 know specifications
HP Envy x360 15 - फोटो : अमर उजाला
HP Envy x360 15 की कीमत 
भारत में HP Envy x360 15 सीरीज की शुरुआती कीमत 78,999 रुपये है। कंपनी के अनुसार, लैपटॉप एचपी के ऑनलाइन स्टोर के साथ-साथ एचपी वर्ल्ड स्टोर्स पर खरीदने के लिए उपलब्ध हैं।
HP Envy x360 15 laptop launched in India price starts at Rs 78999 know specifications
HP Envy x360 15 - फोटो : अमर उजाला

HP Envy x360 15 की स्पेसिफिकेशन
एचपी लैपटॉप की नई Envy x360 सीरीज IMAX एन्हांस्ड डिस्प्ले सर्टिफिकेशन वाला पहला मॉडल है। सीरीज में 13वीं जनरेशन के Intel Core i7 सीपीयू या AMD Ryzen 7000 सीरीज प्रोसेसर के साथ-साथ NVIDIA GeForce RTX 3050 या AMD Radeon ग्राफिक्स कार्ड मिलता है। लैपटॉप 16 जीबी तक LPDDR5 रैम से लैस हैं।

नए HP Envy x360 15 सीरीज लैपटॉप में आईसेफ सर्टिफिकेशन के साथ 15.6 इंच OLED टचस्क्रीन डिस्प्ले और 88 प्रतिशत स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो है। इनमें विंडोज हैलो फेस रिकग्निशन के लिए 5 मेगापिक्सल कैमरा और आईआर फेस रिकग्निशन सेंसर भी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
HP Envy x360 15 laptop launched in India price starts at Rs 78999 know specifications
HP Envy x360 15 - फोटो : अमर उजाला

नए लैपटॉप के अन्य फीचर्स की बात करें तो इसमें कीबोर्ड पर एक फिजिकल इमोजी मेनू और एचपी क्विक ड्रॉप टेक्नोलॉजी का सपोर्ट मिलता है। कनेक्टिविटी ऑप्शन की बात करें तो इसमें ब्लूटूथ 5.3 और वाई-फाई 6ई सपोर्ट, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट और ए3.5 मिमी हेडफोन जैक शामिल हैं। कंपनी का दावा है कि लैपटॉप में फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ एक बार की चार्जिंग में 15 घंटे तक की बैटरी लाइफ मिलती है। फास्ट चार्जिंग को लेकर कंपनी का दावा है कि इसे 30 मिनट में 50 प्रतिशत तक चार्ज किया जा सकता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest gadgets News apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed