फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Asus ने भारत में लॉन्च किया अपना पहला गेमिंग कंसोल, मक्खन की तरह चलेगा बड़े से बड़ा गेम, जानें कीमत

Wed, 12 Jul 2023 03:29 PM IST
विशाल मैथिल टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विशाल मैथिल Updated Wed, 12 Jul 2023 03:29 PM IST
विज्ञापन
Asus ROG Ally Launched in India With 7 inch LCD Display know price Details
Asus ROG Ally - फोटो : अमर उजाला

स्मार्टफोन ब्रांड आसुस ने अपना पहला गेमिंग कंसोल ASUS ROG Ally भारत में लॉन्च कर दिया है। इस गेमिंग कंसोल को 7 इंच फुल एचडी प्लस डिस्प्ले के साथ पेश किया गया है। इसमें AMD Ryzen Z1 Extreme प्रोसेसर के साथ 16 जीबी LPDDR5 रैम और 512 जीबी PCIe 4.0 NVMe M.2 SSD स्टोरेज मिलता है। चलिए जानते हैं गेमिंग कंसोल की कीमत और स्पेसिफिकेशन के बारे में...

Asus ROG Ally Launched in India With 7 inch LCD Display know price Details
Asus ROG Ally - फोटो : अमर उजाला
ASUS ROG Ally की कीमत 

आसुस आरओजी एली की भारत में कीमत 69,990 रुपये तय की गई है। इस कीमत पर AMD Z1 एक्सट्रीम प्रोसेसर के साथ RC71L मॉडल आता है। इस डिवाइस को आसुस ई-शॉप और फ्लिपकार्ट के साथ-साथ कंपनी के आसुस स्टोर और आरओजी स्टोर पर खरीदा जा सकेगा। कंपनी का कहना है कि खरीदार चुनिंदा बैंकों से नो-कॉस्ट ईएमआई लेनदेन पर 2,000 रुपये के कैशबैक ऑफर का लाभ उठा सकते हैं। Asus के मुताबिक, 15 जुलाई तक ROG Ally खरीदने वाले ग्राहकों को 1 रुपये में 2,000 रुपये का केस मिलेगा।

Asus ROG Ally Launched in India With 7 inch LCD Display know price Details
Asus ROG Ally - फोटो : अमर उजाला
ASUS ROG Ally की स्पेसिफिकेशन 

ASUS ROG Ally विंडोज 11 आउट-ऑफ-द-बॉक्स पर चलता है। इसमें 7 इंच का फुल-एचडी आईपीएस एलसीडी डिस्प्ले है जिसमें (1,920x1,080 पिक्सल) रिजॉल्यूशन, 120Hz रिफ्रेश रेट, 7ms रिस्पॉन्स टाइम और 500 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस है। डिस्प्ले पर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास विक्टस और गोरिल्ला ग्लास DX प्रोटेक्शन है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Asus ROG Ally Launched in India With 7 inch LCD Display know price Details
Asus ROG Ally - फोटो : अमर उजाला

भारत में लॉन्च किया गया RC71L मॉडल ऑक्टा-कोर 4nm AMD Z1 एक्सट्रीम प्रोसेसर और AMD RDNA3 ग्राफिक्स के साथ 4GB VRAM (8GB तक एक्पैंडेबल) से लैस है। गेमिंग कंसोल में 16 जीबी LPDDR5 रैम के साथ 512 जीबी NVMe स्टोरेज है जिसे UHS-II माइक्रोएसडी 4.0 कार्ड स्लॉट के जरिए बढ़ाया जा सकता है।

विज्ञापन
Asus ROG Ally Launched in India With 7 inch LCD Display know price Details
Asus ROG Ally - फोटो : अमर उजाला

कनेक्टिविटी के लिए Asus ROG Ally वाई-फाई 6E और ब्लूटूथ 5.2 को सपोर्ट करता है। इसमें एक यूएसबी टाइप-सी पोर्ट भी है जिसका उपयोग कंसोल की 40Whr बैटरी को 65W पर चार्ज करने के लिए किया जाता है। इसमें डॉल्बी एटमॉस के साथ दो स्टीरियो स्पीकर हैं और एआई न्वाइज कैंसिलेशन टेक्नोलॉजी के साथ एक ऐरे माइक्रोफोन है। कंसोल थंबस्टिक्स, एबी एक्स वाई बटन, एक डी-पैड, एनालॉग ट्रिगर और बंपर से लैस है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest gadgets News apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed