Nothing Phone 2 भारत में लॉन्च हो गया है। इस फोन को स्नैपड्रैगन 8+ Gen 1 प्रोसेसर और 44,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर पेश किया गया है। इसी प्रोसेसर के साथ कुछ समय पहले वनप्लस ने अपने Oneplus 11R को पेश किया है। दोनों फोन लगभग एक जैसी कीमत पर आते हैं। यदि आप भी 50 हजार से कम कीमत में कोई बढ़िया फ्लैगशिप किलर फोन खोज रहे हैं तो यह खबर आपके लिए है। इस खबर में हम आपको Nothing phone 2 Vs Oneplus 11R के बारे में पूरी जानकारी देने वाले हैं। चलिए जानते हैं।
{"_id":"64ae674e809c3c536b01a409","slug":"nothing-phone-2-vs-oneplus-11r-comparison-between-price-features-specifications-details-in-hindi-2023-07-12","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Nothing phone 2 Vs Oneplus 11R: कौन-सा फोन है आपके लिए बेस्ट, जानें सभी फीचर्स","category":{"title":"Gadgets","title_hn":"गैजेट्स","slug":"gadgets"}}
Nothing phone 2 Vs Oneplus 11R: कौन-सा फोन है आपके लिए बेस्ट, जानें सभी फीचर्स
Wed, 12 Jul 2023 02:13 PM IST
विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: विशाल मैथिल
Updated Wed, 12 Jul 2023 02:13 PM IST
विज्ञापन
Nothing phone 2 Vs Oneplus 11R
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Nothing Phone 2
- फोटो : अमर उजाला
Nothing phone 2 Vs Oneplus 11R: कीमत
- Nothing Phone 2 व्हाइट और डार्क ग्रे कलर ऑप्शन में आता है। फोन तीन स्टोरेज ऑप्शन में आता है। इसके 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 44,999 रुपये, 12 जीबी रैम के साथ 256 जीबी स्टोरेज की कीमत 49,999 रुपये और 12 जीबी रैम के साथ 512 जीबी स्टोरेज की कीमत 54,999 रुपये है।
- वनप्लस 11 आर दो कलर ऑप्शन-सोनिक ब्लैक और गैलेटिक सिल्वर में आता है। फोन के 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 39,999 रुपये और 16 जीबी रैम के साथ 256 जीबी स्टोरेज की कीमत 44,999 रुपये है।
OnePlus 11R
- फोटो : अमर उजाला
Nothing phone 2 Vs Oneplus 11R: डिस्प्ले और प्रोसेसर
- नथिंग फोन 2 में 6.7 इंच का LTPO OLED डिस्प्ले मिलता है, डिस्प्ले के साथ (120hz-1z) एडेप्टिव रिफ्रेश रेट मिलता है। डिस्प्ले के साथ 1600 निट्स की पीक ब्राइटनेस मिलती है। Nothing Phone 2 में स्नैपड्रैगन 8+ Gen 1 प्रोसेसर के साथ 12 जीबी तक रैम और 512 जीबी तक की स्टोरेज पैक की गई है।
- Oneplus 11R में 6.74 इंच का फुल एचडी प्लस कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले है, जो 2772×1240 पिक्सल रिजॉल्यूशन, 1450 निट्स की पीक ब्राइटनेस, 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट, 1440 हर्ट्ज हाई फ्रीक्वेंसी PWM डिमिंग और 100 प्रतिशत DCI P3 कलर गेमोट के साथ आता है। Oneplus 11R में क्वालकॉम Snapdragon 8+ Gen 1 प्रोसेसर, 16 जीबी तक LPDDR5X रैम और 256 जीबी तक स्टोरेज मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Nothing Phone 2
- फोटो : अमर उजाला
Nothing phone 2 Vs Oneplus 11R: कैमरा
- Nothing Phone 2 में डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलता है। फोन में दोनों लेंस 50 मेगापिक्सल के हैं। प्राइमरी कैमरा सोनी IMX890 सेंसर के साथ आता है। कैमरे के साथ 18 बिट इमेज सिग्नल प्रोसेसर (ISP), इलेक्ट्रॉनिक इमेज स्टेबलाइजेशन (EIS), ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन (OIS) और HDR का सपोर्ट है। फ्रंट में 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है।
- Oneplus 11R में भी ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलता है, जिसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा (Sony IMX890 सेंसर), सेकेंडरी कैमरा 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड-एंगल और तीसरा कैमरा 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस मिलता है। फ्रंट में 16 मेगापिक्सल का पंच होल सेल्फी कैमरा मिलता है।
विज्ञापन
OnePlus 11R 5G
- फोटो : अमर उजाला
Nothing phone 2 Vs Oneplus 11R: बैटरी
- Nothing phone 2 में 4700mAh की बैटरी पैक की गई है। फोन में वायरलेस और वायर दोनों चार्जिंग का सपोर्ट है।
- Oneplus 11R के साथ 5000mAh की बैटरी पैक की गई है, जो कि 100W सुपरवूक फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसके साथ भी चार्जिंग के लिए USB Type-C पोर्ट मिलता है।