फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Oppo Reno 10 Pro Vs OnePlus Nord 3: 35 हजार की कीमत में कौन है बेस्ट कैमरा फोन, जानें सभी डिटेल्स

Mon, 10 Jul 2023 07:52 PM IST
विशाल मैथिल टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विशाल मैथिल Updated Mon, 10 Jul 2023 07:52 PM IST
विज्ञापन
Oppo Reno 10 Pro Vs OnePlus Nord 3 Price and Specs Comparison Know Which is Better
Oppo Reno 10 Pro Vs OnePlus Nord 3 - फोटो : अमर उजाला

ओप्पो ने भारत में अपने नए कैमरा फोन Oppo Reno 10 Pro 5G को लॉन्च कर दिया है। इस फोन को ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप और 32 मेगापिक्सल सेल्फी शूटर के साथ पेश किया गया है। Reno 10 Pro की कीमत 39,999 रुपये है, लेकिन फोन को ऑफर्स के साथ 35 हजार रुपये तक कीमत में खरीदा जा सकता है। इस कीमत पर इस फोन का सीधा मुकाबला वनप्लस के Nord 3 से है। दोनों ही फोन दमदार कैमरा और स्पेसिफिकेशन के साथ आते हैं। यदि आप भी नए फोन को खरीदने के बारे में सोच रहे हैं और इन दोनों फोन में से कंफ्यूज हैं तो यह रिपोर्ट आपके लिए है। इस रिपोर्ट में हम आपको Oppo Reno 10 Pro Vs OnePlus Nord 3 के कैमरे से लेकर, बैटरी और डिस्प्ले के साथ स्पेसिफिकेशन तक की जानकारी देने वाले हैं। चलिए देखते हैं।

Oppo Reno 10 Pro Vs OnePlus Nord 3 Price and Specs Comparison Know Which is Better
Oppo Reno 10 Pro Vs OnePlus Nord 3 - फोटो : Oppo
Oppo Reno 10 Pro Vs OnePlus Nord 3: कीमत
  • ओप्पो रेनो 10 प्रो 5G को ग्लॉसी पर्पल और सिल्वर ग्रे शेड्स में पेश किया गया है। फोन सिंगल स्टोरेज में आता है। इसके 12 जीबी रैम के साथ 256 जीबी स्टोरेज की कीमत 39,999 रुपये है।
  • वनप्लस नॉर्ड 3 मिस्टी ग्रीन और टेम्पेस्ट ग्रे कलर ऑप्शन में आता है। फोन की शुरुआती कीमत 33,999 रुपये है। इस कीमत पर 8 जीबी और 128 जीबी स्टोरेज वेरियंट आता है। वहीं 16 जीबी रैम के साथ 256 जीबी स्टोरेज की कीमत 37,999 रुपये है।
Oppo Reno 10 Pro Vs OnePlus Nord 3 Price and Specs Comparison Know Which is Better
OnePlus Nord 3 - फोटो : oneplus
Oppo Reno 10 Pro Vs OnePlus Nord 3: डिस्प्ले और प्रोसेसर
  • ओप्पो रेनो 10 प्रो 5G में 6.7 इंच फुल एचडी+ OLED 3D कर्व्ड डिस्प्ले है। डिस्प्ले के साथ (1,080X 2,412 पिक्सल) रिजॉल्यूशन, 93 प्रतिशत स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो, HDR10+ सपोर्ट, 120Hz रिफ्रेश रेट और 240Hz टच सैंपलिंग रेट और 950 निट्स की पीक ब्राइटनेस मिलती है। फोन में ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 778G 5G प्रोसेसर मिलता है। 
  • OnePlus Nord 3 में 6.74 इंच की एमोलेड डिस्प्ले मिलता है, जो 1080p रिजॉल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है। पैनल में HDR10+ और सिक्योरिटी के लिए ड्रैगनट्रेल ग्लास का सपोर्ट मिलता है। फोन में मीडियाटेक का डाइमेंसिटी 9000 चिपसेट मिलता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Oppo Reno 10 Pro Vs OnePlus Nord 3 Price and Specs Comparison Know Which is Better
Oppo Reno 10 Pro Vs OnePlus Nord 3 - फोटो : Oppo
Oppo Reno 10 Pro Vs OnePlus Nord 3: कैमरा
  • ओप्पो रेनो 10 प्रो में ट्रिपल रियर कैमरा मिलता है। फोन में प्राइमरी कैमरा 50 मेगापिक्सल का मिलता है, जो OIS और सोनी IMX890 सेंसर के साथ आता है। फोन में सेकेंडरी कैमरा 32 मेगापिक्सल टेलीफोटो लेंस और तीसरा 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा मिलता है। सेल्फी के लिए इसमें 32 मेगापिक्सल कैमरा है।
  • OnePlus Nord 3 में भी ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलता है। फोन में 50 मेगापिक्सल वाइड लेंस (सोनी IMX890/OIS), 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड लेंस और 2 मेगापिक्सल मैक्रो लेंस दिया गया है। सेल्फी के लिए फोन में 16 मेगापिक्सल का कैमरा मिलता है। 
विज्ञापन
Oppo Reno 10 Pro Vs OnePlus Nord 3 Price and Specs Comparison Know Which is Better
OnePlus Nord 3 - फोटो : OnePlus
Oppo Reno 10 Pro Vs OnePlus Nord 3: बैटरी 
  • Oppo Reno 10 Pro 5G में 4,600mAh बैटरी पैक की गई है, जो 80W फास्ट चार्जिंग के साथ आती है। फोन में कनेक्टिविटी के लिए 5जी, वाई-फाई 6, ब्लूटूथ, एनएफसी, जीपीएस और एक यूएसबी टाइप-सी पोर्ट मिलता है। 
  • OnePlus Nord 3 में 5000mAh की बैटरी है जिसके साथ 80W SuperVOOC चार्जिंग का सपोर्ट है। फोन में 5G, 4G, Wi-Fi, ब्लूटूथ 5.3, NFC और GPS का सपोर्ट मिलता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest gadgets News apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed