जुलाई 2023 की शुरुआत वनप्लस नॉर्ड 3, वनप्लस नॉर्ड सीई 3 और सैमसंग गैलेक्सी एम34 5जी जैसे दमदार फोन की लॉन्चिंग के साथ हुई है। अब आने वाला हफ्ता भी काफी रोमांचक होने वाला है, क्योंकि इसमें Nothing Phone 2 और Oppo Reno 10 जैसे शानदार स्मार्टफोन शामिल होने जा रहे हैं। इसके अलावा Infinix भी अपने नए फोन को भारत में लॉन्च करने वाला है। यदि आप भी किसी बढ़िया फोन को खरीदने के बारे में सोच रहे हैं तो जुलाई का दूसरा हफ्ता आपके लिए रोमांचक हो सकता है। चलिए जानते हैं भारत में अगले हफ्ते लॉन्च होने वाले स्मार्टफोन के बारे में...
Upcoming Smartphones: नथिंग फोन 2 से लेकर ओप्पो रेनो 10 जैसे दमदार फोन होने वाले हैं लॉन्च, जानें फीचर्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्मार्टफोन ब्रांड नथिंग अपने दूसरे फोन Nothing Phone 2 को भारत में लॉन्च करने की तैयारी कर चुका है। इस फोन को 11 जुलाई को भारत में लॉन्च किया जाएगा। यह फोन Nothing Phone 1 का सक्सेसर होने वाला है। फोन 1 की तरह ही नथिंग के फोन 2 को लेकर भी काफी हाइप है। कंपनी ने फोन की कुछ स्पेसिफिकेशन की जानकारी पहले ही दे दी है।
नथिंग फोन 2 को क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 प्लस जेन 1 चिपसेट से लैस किया जाएगा और इस फोन में पहले की तरह ही ग्लिफ इंटरफेस मिलेगा। फोन में 6.7 इंच का एमोलेड डिस्प्ले होगा, जो 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट के साथ आएगा। वहीं फोन के कैमरे की बात करें तो इसके साथ Sony IMX890 लेंस वाला 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर मिल सकता है। इसी सेंसर के साथ हाल ही में वनप्लस नॉर्ड 3 पेश किया गया है। Nothing Phone 2 एंड्रॉयड 13 और 4700mAh बैटरी के साथ इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर से भी लैस होगा।
इंफिनिक्स भी भारत में अपने नए फोन Infinix Hot 30 5G को लॉन्च करने जा रहा है। इस फोन को 14 जुलाई को पेश किया जाएगा। फोन के स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इसके साथ पंच होल डिजाइन वाला डिस्प्ले, 580 निट्स की पीक ब्राइटनेस मिल सकती है। वहीं फोन में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा सेंसर और 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिल सकता है। वहीं फोन की बैटरी की बात करें तो इसके साथ 6000mAh बैटरी पैक की जा सकती है। हालांकि, फोन कीमत और स्पेसिफिकेशन को लेकर कंपनी ने कोई जानकारी नहीं दी है।
10 जुलाई को भारत में लॉन्च होने वाली इस सीरीज के तहत Oppo Reno 10, Oppo Reno 10 pro और Oppo Reno 10 Pro Plus को लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने फोन के कुछ स्पेसिफिकेशन की जानकारी भी दी है। कंपनी के अनुसार, रेनो 10 प्रो प्लस को 64 मेगापिक्सल टेलीफोटो पोरट्रेट कैमरे से लैस किया जाएगा। इसके अलावा फोन में 50 मेगापिक्सल सोनी फ्लैगशिप IMX890 प्राइमरी कैमरा मिलेगा। सीरीज की कीमत की बात करें तो वैनिला वेरियंट को 30,000 रुपये और प्रो वेरियंट को 40,000 रुपये की शुरुआती कीमत पर पेश किया जा सकता है। ओप्पो रेनो 10 प्रो में स्नैपड्रैगन 8+ जेन 1 प्रोसेसर और 100W SuperVOOC फ्लैश चार्ज सपोर्ट भी मिलेगा।