चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी हुवावे ने आज भारत में अपना प्रीमियम स्मार्टफोन Huawei P30 Pro लॉन्च कर दिया है। यह फोन हुवावे पी20 प्रो का अपग्रेडेड वर्जन है। इसके अलावा हुवावे ने आज के इवेंट में Huawei P30 lite भी लॉन्च किया है। फोन की खासियतों की बात करें तो Huawei P30 Pro को कैमरा फोन कहा जा रहा है और इसमें 50एक्स जूम कैमरा मिलेगा। इसके अलावा इस फोन में फास्ट चार्जिंग के साथ बड़ी बैटरी और 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलेगा।
Huawei P30 Pro, Huawei P30 Lite भारत में हुए लॉन्च, मिलेगा 50X जूम कैमरा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Huawei P30 Pro की स्पेसिफिकेशन
इस फोन की स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इसमें 6.47 इंच की फुल एचडी प्लस नॉच डिस्प्ले मिलेगी जिसका रिजॉल्यूशन 1080x2340 पिक्सल और आस्पेक्ट रेशियो 19.5:9 होगा। इसके अलावा फोन में 2.6GHz का ऑक्टाकोर हाई-सीलिकन किरिन 980 प्रोसेसर मिलेगा जिसमें दो कोर की क्लॉक स्पीड 2.6GHz, 2 कोर की क्लॉक स्पीड 1.92GHz और 4 कोर की क्लॉक स्पीड 1.8GHz होगी। इस फोन में 8 जीबी रैम के साथ 256 जीबी की स्टोरेज मिलेगी। इसमें एंड्रॉयड पाई 9.0 मिलेगा।
Huawei P30 Pro का कैमरा
फोन के कैमरे की बात करें तो इस 4 रियर कैमरा सेटअप होगा जिसमें एक कैमरा 40 मेगापिक्सल का f/1.6 अपर्चर वाला, दूसरा 20 मेगापिक्सल का f/2.2 अपर्चर वाला और तीसरा 8 मेगापिक्सल का f/3.4 अपर्चर वाला होगा। इसमें एक कैमरा tof यानि टाइम ऑफ फ्लाइट कैमरा होगा। रियर कैमरा में आपको ऑटोफोकस मिलेगा। वहीं फ्रंट कैमरा 32 मेगापिक्सल का मिलेगा जिसका अपर्चर f/2.0 होगा। रियर कैमरे के साथ आपको 50एक्स जूम मिलेगा।
Huawei P30 Pro की कनेक्टिविटी
इस फोन में डुअल सिम सपोर्ट मिलेगा। इसके अलावा इसमें वाई-फाई, ब्लूटूथ v5.0, NFC, यूएसबी टाइप सी चार्जिंग पोर्ट, इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और फेस अनलॉक है। यह फोन अंबर सनराइज, औरोरा, ब्लैक, ब्रिदिंग क्रिस्टल और पर्ल ह्वाइट कलर वेरियंट में मिलेगा। इस फोन में 4200 एमएएच की बैटरी मिलेगी जो फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। इस फोन की बिक्री अमेजन इंडिया से होगी। फोन की कीमत 71,990 रुपये है और इसके साथ अतिरिक्त दो हजार रुपये देने पर हुवावे की स्मार्टवॉच मिलेगी जिसकी कीमत 15,990 रुपये है। इस फोन के अलावा कंपनी ने हुवावे पी30 लाइट को भी पेश किया जिसकी शुरुआती कीमत 19,990 रुपये है।