फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

50X जूम कैमरे के साथ आज भारत में लॉन्च होगा Huawei P30 Pro

Tue, 09 Apr 2019 11:07 AM IST
प्रदीप पांडे टेक डेस्क, अमर उजाला
टेक डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रदीप पांडे Updated Tue, 09 Apr 2019 11:07 AM IST
विज्ञापन
Huawei P30 Pro, Huawei P30 Lite set to launch in India today, Know price and specifications
Huawei P30 Pro

चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी हुवावे आज भारत में अपना प्रीमियम स्मार्टफोन Huawei P30 Pro लॉन्च करने वाली है। यह फोन हुवावे पी20 प्रो का अपग्रेडेड वर्जन होगा। इसके अलावा हुवावे आज Huawei P30 lite भी लॉन्च करेगी। इन दोनों फोन की लॉन्चिंग नई दिल्ली में आयोजित एक इवेंट में आज यानि 9 अप्रैल 2019 को दोपहर 12 बजे होगी। बता दें कि भारत से पहले Huawei P30 Pro की ग्लोबल लॉन्चिंग हो चुकी है।

Huawei P30 Pro, Huawei P30 Lite set to launch in India today, Know price and specifications
Huawei P30 Pro

Huawei P30 Pro की स्पेसिफिकेशन
इस फोन की स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इसमें 6.47 इंच की फुल एचडी प्लस नॉच डिस्प्ले मिलेगी जिसका रिजॉल्यूशन 1080x2340 पिक्सल और आस्पेक्ट रेशियो 19.5:9 होगा। इसके अलावा फोन में 2.6GHz का ऑक्टाकोर हाई-सीलिकन किरिन 980 प्रोसेसर मिलेगा जिसमें दो कोर की क्लॉक स्पीड 2.6GHz, 2 कोर की क्लॉक स्पीड 1.92GHz और 4 कोर की क्लॉक स्पीड 1.8GHz होगी। इस फोन में 8 जीबी रैम के साथ 256 जीबी की स्टोरेज मिलेगी। इसमें एंड्रॉयड पाई 9.0 मिलेगा।

Huawei P30 Pro, Huawei P30 Lite set to launch in India today, Know price and specifications
Huawei P30 Pro

Huawei P30 Pro का कैमरा
फोन के कैमरे की बात करें तो इस 4 रियर कैमरा सेटअप होगा जिसमें एक कैमरा 40 मेगापिक्सल का f/1.6 अपर्चर वाला, दूसरा 20 मेगापिक्सल का f/2.2 अपर्चर वाला और तीसरा 8 मेगापिक्सल का f/3.4 अपर्चर वाला होगा। इसमें एक कैमरा tof यानि टाइम ऑफ फ्लाइट कैमरा होगा। रियर कैमरा में आपको ऑटोफोकस मिलेगा। वहीं फ्रंट कैमरा 32 मेगापिक्सल का मिलेगा जिसका अपर्चर f/2.0 होगा। रियर कैमरे के साथ आपको 50एक्स जूम मिलेगा।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Huawei P30 Pro, Huawei P30 Lite set to launch in India today, Know price and specifications
Huawei P30 Pro

Huawei P30 Pro की कनेक्टिविटी 
इस फोन में डुअल सिम सपोर्ट मिलेगा। इसके अलावा इसमें वाई-फाई, ब्लूटूथ v5.0, NFC, यूएसबी टाइप सी चार्जिंग पोर्ट, इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और फेस अनलॉक मिलेगा। यह फोन अंबर सनराइज, औरोरा, ब्लैक, ब्रिदिंग क्रिस्टल और पर्ल ह्वाइट कलर वेरियंट में मिलेगा। इस फोन में 4200 एमएएच की बैटरी मिलेगी जो फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। इस फोन की बिक्री अमेजन इंडिया से होगी और कीमत का खुलासा आज लॉन्चिंग इवेंट में होगा।

विज्ञापन
Huawei P30 Pro, Huawei P30 Lite set to launch in India today, Know price and specifications
huawei p30 lite

Huawei P30 Lite की स्पेसिफिकेशन
Huawei P30 Lite एक मिडरेंज फोन होगा जिसमें हुवावे का हाई-सीलिकन किरिन 710 प्रोसेसर मिलेगा। इस फोन के पीछे आपको फिंगरप्रिंट सेंसर मिलेगा। यह फोन 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरियंट में लॉन्च होगा। हुवावे पी30 लाइट में 6.15 इंच की वाटरड्रॉप नॉच एचडी प्लस डिस्प्ले मिलेगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest gadgets News apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed