{"_id":"5d6f727f8ebc3e93ac71f77e","slug":"infinix-hot-8-launched-in-india-with-6-52-inch-hd-plus-display-triple-rear-cameras-at-rs-6999","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"6,999 रुपये में लॉन्च हुआ यह फोन, 64GB की स्टोरेज के साथ मिलेगी 5,000mAh की बैटरी","category":{"title":"Gadgets","title_hn":"गैजेट्स","slug":"gadgets"}}
6,999 रुपये में लॉन्च हुआ यह फोन, 64GB की स्टोरेज के साथ मिलेगी 5,000mAh की बैटरी
टेक डेस्क, अमर उजाला
Published by: प्रदीप पांडे
Updated Thu, 05 Sep 2019 10:07 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
Infinix Hot 8
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
स्मार्टफोन कंपनी इनफिनिक्स ने भारत में अपना एक सस्ता और तमाम फीचर्स से लैस स्मार्टफोन Infinix Hot 8 लॉन्च किया है। Infinix Hot 8 स्मार्टफोन की कीमत महज 6,999 रुपये है और इसकी बिक्री फ्लिपकार्ट से होगी। आइए जानते हैं इस सस्ते ट्रिपल रियर कैमरा वाले फोन के बारे में...
2 of 4
Infinix Hot 8
- फोटो : Flipkart
Infinix Hot 8 की स्पेसिफिकेशन
इस फोन में 6.52 इंच की HD+ डिस्प्ले मिलेगी जिसका रिजॉल्यूशन 1600x720 पिक्सल है। डिस्प्ले पर 2.5D कर्व्ड ग्लास का प्रोटेक्शन है। इस फोन में मीडियाटेक का ऑक्टाकोर हीलियो पी22 प्रोसेसर मिलेगा जिसकी क्लॉक स्पीड 2GHz है। इस फोन में 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी की स्टोरेज मिलेगी जिसे मेमोरी कार्ड की मदद से 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकेगा। यह फोन पांच कलर वेरियंट में मिलेगा।
3 of 4
Infinix Hot 8
- फोटो : Flipkart
Infinix Hot 8 का कैमरा
इस फोन में तीन रियर कैमरे हैं जिनमें एक कैमरा 13 मेगापिक्सल का f/1.8 अपर्चर वाला है। वहीं दूसरा कैमरा 2 मेगापिक्सल का डेफ्थ के लिए है, जबकि तीसरा लेंस लो लाइट के लिए है। वहीं इस फोन में 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। फ्रंट कैमरे के साथ भी फ्लैश लाइट मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
Infinix Hot 8
- फोटो : Flipkart
Infinix Hot 8 की बैटरी और कनेक्टिविटी
इस फोन में एंड्रॉयड 9.0 मिलेगा। इसके अलावा इसमें 5000mAh की बैटरी है जिसे लेकर कंपनी ने 4जी नेटवर्क पर 22.5 घंटे के टॉकटाइम का दावा किया है। फोन में डुअल सिम सपोर्ट, 4G VoLTE, ब्लूटूथ 5.0, वाई-फाई, जीपीएस और यूएसबी पोर्ट मिलेगा। फोन के पीछे फिंगरप्रिंट सेंसर और फेस अनलॉक भी मिलेगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।