iQOO 15 5G vs Realme GT 8 Pro 5G: गेमिंग से लेकर कैमरा तक, जानें असली फ्लैगशिप किलर कौन?
Flagship Smartphone: iQOO 15 5G और Realme GT 8 Pro 5G दोनों स्मार्टफोन एक जैसे प्रोसेसर के साथ आते हैं, लेकिन iQOO 15 गेमिंग पर फोकस करता है। Realme GT 8 Pro कैमरा, डिस्प्ले और चार्जिंग के लिए अच्छा माना जाता है। तो आइए जानते हैं दोनों में से बेस्ट 5G फोन कौन-सा है?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अगर आप गेमिंग के शौकीन है और आप इसी के लिए स्मार्टफोन लेना चाहते हैं, तो iQOO 15 5G ज्यादा दमदार विकल्प है। इसमें डेडिकेटेड Q3 गेमिंग चिप दी गई है, जो हाई ग्राफिक्स पर भी गेम को स्मूद चलाने में मदद करती है। साथ ही बड़ा वेपर कूलिंग सिस्टम लंबे समय तक खेलने पर फोन को ज्यादा नहीं गर्म होने देता। वहीं, Realme GT 8 Pro 5G में बात करें तो यह भी गेमिंग के लिए ठीक है। बस इसमें अलग से गेमिंग चिप नहीं दी गई है। इसलिए हेवी गेमिंग यूजर्स को iQOO ज्यादा पसंद आ सकता है।
कैमरा में कौन आगे?
कैमरा के मामले में Realme GT 8 Pro 5G को आगे माना जा रहा है। 200MP कैमरे वाले इस फोन में पेरिस्कोप टेलीफोटो दिया गया है, जिससे दूर की फोटो भी साफ और डिटेल में ली जा सकती है। दूसरी ओर, iQOO 15 5G में Sony IMX921 सेंसर मिलता है। ये कम रोशनी में अच्छी फोटो खींचता है। हालांकि जूम और डिटेल फोटोग्राफी के लिए रियलमी ज्यादा बेहतर माना जा रहा है।
डिस्प्ले और विजुअल एक्सपीरियंस
iQOO 15 5G और Realme GT 8 Pro 5G दोनों ही फोन में 144Hz रिफ्रेश रेट के साथ AMOLED डिस्प्ले दी गई है। रियलमी में सात हजार निट्स की ब्राइटनेस मिलती है। इससे धूम में भी स्क्रीन साफ तरीके से देखने में मदद मिलती है। iQOO 15 5G में 6000 निट्स की ब्राइटनेस और अडैप्टिव रिफ्रेश रेट है। जो रियलमी के मुकाबले अधिक बैटरी सेवर है। वीडियो देखने और गेम खेलने में दोनों फोन शानदार अनुभव देते हैं।
बैटरी और चार्जिंग
दोनों स्मार्टफोन में 7000mAh की बड़ी बैटरी है। जो 24 घंटे से ज्यादा भी चल सकती है। हालांकि ये यूजर पर भी निर्भर करता है।Realme GT 8 Pro 5G में 120W फास्ट और 50W की वायरलेस चार्जिंग मिलती है। iQOO 15 5G में 100W फास्ट चार्जिंग और 40W वायरलेस चार्जिंग है। आईक्यू के मुकाबले रियलमी चार्जिंग स्पीड में थोड़ा आगे है। iQOO 15 5G का डिजाइन गेमिंग यूजर्स को ध्यान में रखकर बनाया गया है। इसमें RGB लाइटिंग दी गई है, जो गेमिंग लुक को खास बनाती है। वहीं, Realme GT 8 Pro 5G मॉड्यूलर कैमरा डिजाइन और प्रीमियम फिनिश के साथ बनाया गया है।