स्मार्टफोन ब्रांड आईकू ने मंगलवार को अपने नए गेमिंग फोन iQoo Neo 7 Pro 5G को भारत में लॉन्च कर दिया है। इस फोन को पावरफुल क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 8+ जेन 1 प्रोसेसर से लैस किया गया है। फोन में 5,000mAh की बैटरी मिलती है और फोन 120W चार्जिंग को सपोर्ट करता है। स्मार्टफोन में 50 मेगापिक्सल प्राइमरी सेंसर वाला ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है। इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.78 इंच एमोलेड डिस्प्ले जैसे फीचर्स हैं। फोन को 35 हजार से भी कम कीमत में पेश किया गया है। चलिए जानते हैं इसके अन्य स्पेसिफिकेशन के बारे में...
इंतजार खत्म! पावरफुल प्रोसेसर और दमदार कैमरे वाला iQoo Neo 7 Pro 5G भारत में हुआ लॉन्च, कीमत भी है कम
iQoo Neo 7 Pro 5G में 5,000mAh की बैटरी मिलती है और फोन 120W चार्जिंग को सपोर्ट करता है। स्मार्टफोन में 50 मेगापिक्सल प्राइमरी सेंसर वाला ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
iQoo Neo 7 Pro 5G की कीमत
भारत में iQoo Neo 7 Pro 5G को डार्क स्टॉर्म और फियरलेस फ्लेम कलर में पेश किया गया है। फोन दो स्टोरेज ऑप्शन में आता है। इसके 8GB+128GB स्टोरेज वेरियंट की कीमत 34,999 रुपये है, जबकि 12GB+256GB स्टोरेज वेरियंट की कीमत 37,999 रुपये है। फोन को 15 जुलाई से अमेजन इंडिया, कंपनी के ऑनलाइन स्टोर के अलावा रिटेल आउटलेट्स से भी खरीदा जा सकेगा।
अर्ली ऑफर के तहत, 18 जुलाई तक फोन खरीदने वाले ग्राहकों को 1,000 रुपये की छूट मिलेगी। स्मार्टफोन कंपनी एसबीआई और आईसीआईसीआई बैंक डेबिट और क्रेडिट कार्ड पर 2,000 रुपये की तत्काल छूट भी दे रही है। कंपनी के मुताबिक, स्मार्टफोन की प्री-बुकिंग करने वाले ग्राहकों को एक साल की अतिरिक्त वारंटी कवरेज भी मिलेगी।
iQoo Neo 7 Pro 5G में एंड्रॉयड 13 आधारित फनटच OS 13 स्किन मिलती है। फोन में 6.78 इंच फुल HD+ एमोलेड डिस्प्ले मिलता है। डिस्प्ले के साथ 120Hz रिफ्रेश रेट और 300Hz टच सैंपलिंग रेट के साथ (1,080x2,400 पिक्सल) रिजॉल्यूशन दिया गया है। फोन स्नैपड्रैगन 8+ जेन 1 प्रोसेसर से लैस है इसमें 12GB तक LPDDR5 रैम का सपोर्ट मिलता है। iQoo Neo 7 Pro में 256GB तक UFS 3.1 स्टोरेज मिलता है।
फोन के कैमरा सेटअप की बात करें तो iQoo Neo 7 Pro में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलता है। फोन में f/1.88 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी सैमसंग GN5 सेंसर, f/2.2 के साथ 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड-एंगल-कैमरा और f/2.2 अपर्चर वाला 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा मिलता है। सेल्फी और वीडियो चैट के लिए फोन में f/2.45 अपर्चर वाला 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मिलता है।
iQoo Neo 7 Pro में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर और रिमोट कंट्रोल के लिए आईआर ब्लास्टर भी मिलता है। इसमें 120W फ्लैश चार्ज सपोर्ट के साथ 5,000mAh की बैटरी है। फोन में कनेक्टिविटी के के लिए 5G, 4G LTE, वाई-फाई 6, ब्लूटूथ 5.2, जीपीएस, जीएनएसएस, NavIC और एक यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल हैं। बोर्ड पर सेंसर में एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर, प्रॉक्सिमिटी सेंसर, ई-कंपास, जायरोस्कोप और एक कलर टेंपरेचर सेंसर शामिल हैं।