फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

itel IBS-10 Review: क्या खरीदने लायक है आईटेल का 1,299 रुपये वाला यह स्पीकर

Wed, 14 Oct 2020 04:58 PM IST
pradeep pandey प्रदीप पाण्डेय
Updated Wed, 14 Oct 2020 04:58 PM IST
विज्ञापन
itel IBS 10 Bluetooth Speakers review in Hindi price in India and specifications
itel IBS-10 Bluetooth Speakers review - फोटो : प्रदीप पाण्डेय

मोबाइल निर्माता कंपनी itel ने कुछ दिन पहले ही मोबाइल एसेसरीज बाजार में एंट्री की है और कंपनी ने अपना पहला ब्लूटूथ स्पीकर IBS-10 भारतीय बाजार में लॉन्च किया है। इस स्पीकर की कीमत 1,299 रुपये है और इसकी बिक्री तमाम स्टोर्स से शुरू हो गई है। इस स्पीकर की खासियतों की बात करें तो कंपनी ने इसे उन लोगों को ध्यान में रखते हुए लॉन्च किया है जिन्हें लंबी बैटरी लाइफ वाले वायरलेस स्पीकर की तलाश है। आइए रिव्यू में जानते हैं कैसा है itel IBS-10 स्पीकर....

itel IBS 10 Bluetooth Speakers review in Hindi price in India and specifications
itel IBS-10 Bluetooth Speakers - फोटो : amarujala

itel IBS-10 की स्पेसिफिकेशन
itel IBS-10 की स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इसमें 10W का स्टेरियो स्पीकर है जिसके साथ जुगलबंडी के लिए 1500mAh की बैटरी दी गई है। बैटरी को लेकर छह घंटे के ब्लेबैक का दावा किया गया है। स्पीकर में प्ले-पॉज के लिए अलग से एक बटन दिया गया है। इसके अलावा रिसेट पेयरिंग के लिए भी इसी बटन का इस्तेमाल किया जा सकेगा। स्पीकर में शानदार कनेक्टिविटी के लिए ब्लूटूथ 5.0 दिया गया है। साथ ही ऑडियो कनेक्शन के लिए Aux केबल का भी सपोर्ट है। स्पीकर में एक मेमोरी कार्ड स्लॉट भी दिया गया है। यह स्पीकर ब्लैक कलर वेरियंट में मिलेगा। स्पीकर के साथ फ्री में aux केबल मिलेगा। इस स्पीकर में एफएम रेडियो भी है। 

itel IBS 10 Bluetooth Speakers review in Hindi price in India and specifications
itel IBS-10 Bluetooth Speakers review - फोटो : प्रदीप पाण्डेय

itel IBS-10 की डिजाइन
वैसे तो यह कंपनी का पहला वायरलेस स्पीकर है लेकिन आईटेल ने बाजार की मांग को ध्यान में रखते हुए इसे पेश किया है। itel IBS-10 स्पीकर की बॉडी प्लास्टिक की है लेकिन चारों तरफ से सिलिकॉन रबड़ की कोटिंग दी गई है जिससे ग्रिपिंग अच्छी बनती है। लुक भी अच्छा लगता है। स्पीकर के ऊपर चार बटन हैं जिनमें पावर, वॉल्यूम डाउन, वॉल्यूम अप और प्ले/पॉज शामिल हैं। स्पीकर के सेंटर में आगे की ओर एक एलईडी लाइट है जो कनेक्शन की स्टेबलिटी के बारे में बताती है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
itel IBS 10 Bluetooth Speakers review in Hindi price in India and specifications
itel IBS-10 Bluetooth Speakers review - फोटो : प्रदीप पाण्डेय

किनारे पर आईटेल की ब्रांडिंग है। पीछे की ओर यूएसबी पोर्ट (पेन ड्राइव या कार्ड रिडर के लिए), एसडी कार्ड स्लॉट, माइक्रो यूएसबी चार्जिंग पोर्ट और 3.5एमएम का ऑक्स केबल जैक दिया गया है। स्पीकर थोड़ा वजनी है लेकिन इतना भी नहीं कि कहीं लेकर आने जाने में परेशानी हो। पीछे की ओर प्लास्टिक ग्रिल और आगे की ओर मेटल ग्रिल है। नीचे की ओर स्टेबलिटी के लिए स्टैंड टाइप के दो ग्रिप हैं। तो कुल मिलाकर कहें तो itel IBS-10 स्पीकर की बिल्ड क्वालिटी और डिजाइन अच्छी है।


 
विज्ञापन
itel IBS 10 Bluetooth Speakers review in Hindi price in India and specifications
itel IBS-10 Bluetooth Speakers review - फोटो : प्रदीप पाण्डेय

itel IBS-10 की परफॉर्मेंस
आईटेल ने स्टेरियो के हिसाब से स्पीकर को तो शानदार बनाया है लेकिन बास के मामले में थोड़ा कमजोर है। इस स्पीकर की आवाज क्रिस्टल क्लियर है। कनेक्टिविटी और स्टेबलिटी को लेकर कोई समस्या नहीं है। इसे किसी भी फोन या ब्लूटूथ डिवाइस से आराम से कनेक्ट किया जा सकता है। बटन के फंक्शन को लेकर भी कोई समस्या नहीं है। बास के लिहाज से यह स्पीकर शानदार तो नहीं लेकिन ठीक-ठाक है। इसमें एफएम रेडियो तो दिया गया है लेकिन एफएम को सुनने में नाकाम रहे, क्योंकि दिल्ली जैसे शहर में भी बिना एंटिना एफएम रेडियो सुनना अपने आप में एक बड़ी चुनौती है। इस स्पीकर में पांच-पांच वॉट के दो स्पीकर हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest gadgets News apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed