{"_id":"5f8d1b758ebc3e5fa3000edb","slug":"jio-5g-smartphone-price-under-rs-5000-to-increase-sale-company-wants-to-sale-it-on-rs-2500","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"2500-3000 रुपये में 5G स्मार्टफोन बेचेगी रिलायंस जियो, 2G ग्राहकों को लुभाने की कोशिश","category":{"title":"Gadgets","title_hn":"गैजेट्स","slug":"gadgets"}}
2500-3000 रुपये में 5G स्मार्टफोन बेचेगी रिलायंस जियो, 2G ग्राहकों को लुभाने की कोशिश
भारत में अभी कायदे का 4जी फोन 5,000 रुपये से कम में नहीं मिल रहा है लेकिन रिलायंस जियो की प्लानिंग 5,000 रुपये से कम कीमत में 5जी स्मार्टफोन बेचने की है। रिलायंस जियो के एक अधिकारी के मुताबिक कंपनी 5,000 रुपये से कम कीमत में 5जी स्मार्टफोन पेश करने की योजना बना रही है और आगे बिक्री बढ़ने पर इसकी कीमत घटाकर 2,500-3,000 हजार रुपये तक की जाएगी।
2 of 5
कंपनी इस पहल के तहत वर्तमान में 2जी कनेक्शन का इस्तेमाल करने वाले 20-30 करोड़ मोबाइल उपयोगकर्ताओं को लुभाने की कोशिश करेगी। कंपनी के एक अधिकारी ने नाम गोपनीय रखने की शर्त पर बताया, ‘‘जियो उपकरण की कीमत 5,000 रुपये से कम रखना चाहती है। जब हम बिक्री बढ़ा लेंगे, तो इसकी कीमत 2,500-3,000 रुपये हो सकती है।’’
3 of 5
Realme X50 Pro 5G
- फोटो : realme
इस समय भारत में मिलने वाले 5जी स्मार्टफोन की कीमत 27,000 रुपये से शुरू है। जियो भारत में उपभोक्ताओं के लिए मुफ्त में 4जी मोबाइल फोन पेश करने वाली पहली कंपनी। इसके तहत जियो फोन के लिए 1,500 रुपये देने थे, जो बाद में वापस हो सकते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
मुकेश अंबानी
- फोटो : पीटीआई
रिलायंस इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक मुकेश अंबानी ने कंपनी की 43वीं वार्षिक आम बैठक में भारत को 2जी मुक्त (2जी कनेक्शनों से मुक्त) बनाने की बात कही थी और एक सस्ते 5जी स्मार्टफोन की जरूरत पर जोर दिया था।
विज्ञापन
5 of 5
5G
- फोटो : apple
कंपनी अपने 5जी नेटवर्क उपकरण पर भी काम कर रही है और उसने दूरसंचार विभाग से इन उत्पादों के परीक्षण के लिए स्पेक्ट्रम आवंटित करने के लिए कहा है। सरकार ने अभी रिलायंस जियो के अनुरोध पर फैसला नहीं किया है। इस समय भारत में 5जी सेवाएं नहीं हैं और सरकार ने 5जी तकनीक के परीक्षण के लिए दूरसंचार परिचालकों को स्पेक्ट्रम आवंटित नहीं किया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।