फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Jio Phone की ऑनलाइन बुकिंग फिर से शुरू, अब यह है नया ऑफर

Tue, 30 Jan 2018 10:09 AM IST
टेक डेस्क, अमर उजाला
टेक डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 30 Jan 2018 10:09 AM IST
विज्ञापन
Jio Phone Online booking again starts with price Rs 1500
Jio Phone

करीब 6 महीने बाद रिलायंस ने जियो फोन की बुकिंग फिर से शुरू की है। फोन की बुकिंग jio.com से ऑनलाइन हो रही है। बता दें कि अगस्त में  60 लाख फोन की बुकिंग होने के बाद रिपोर्ट आई थी कि दूसरे फेज की बुकिंग दिवाली के बाद शुरू होगी लेकिन ऐसा नहीं हुआ। वहीं कंपनी ने हाल ही में जियो फोन यूजर्स के लिए कई नए प्लान भी पेश किए हैं। तो आइए जानते हैं इनके बारे में।

Jio Phone Online booking again starts with price Rs 1500
jio phone
jio.com पर जाएं। वहां आपको BOOK NOW का ऑप्शन मिलेगा। उस पर क्लिक करने पर आपसे मोबाइल नंबर मांगा जाएगा। मोबाइल नंबर डालने के बाद नीचे आपको SUBMIT पर क्लिक करना होगा। उसके बाद इलाके का पिन कोड डालें और अगर एक से ज्यादा फोन बुक करना चाहते हैं तो राइट साइड में दिख रहे + बटन पर क्लिक करें।
Jio Phone Online booking again starts with price Rs 1500
Jio Phone
अब जितना फोन लेना है उतनी बार + पर क्लिक करें और मोबाइल नंबर, एरिया पिन कोड डालें। हालांकि आप एक मोबाइल नंबर से 5 फोन बुक कर सकतें हैं, जबकि अलग-अलग मोबाइल नंबर से अधिकतम 80 फोन (5 फोन/मोबाइल नंबर) बुक कर सकते हैं। नीचे आपको बुकिंग के पैसे भी दिखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Jio Phone Online booking again starts with price Rs 1500
Jio phone

अब PROCEED पर क्लिक करें। उसके बाद आपको एक फोन के लिए 1,500 रुपये पे करने का विकल्प मिलेगा। बताते चलें कि पहले फोन की बुकिंग सिर्फ 500 रुपये में होती थी। अब आप चाहें तो डेबिड कार्ड, क्रेडिट कार्ड, पेटीएम, जियो मनी, यूपीआई, इंटरनेट बैंकिंग जैसे तरीकों से पेमेंट कर सकते हैं। पेमेंट के बाद आपके पास बुकिंग का कन्फर्मेशन आ जाएगा।

विज्ञापन
Jio Phone Online booking again starts with price Rs 1500
jio phone

जियो फोन के लिए कंपनी ने हाल ही में एक नया प्लान 49 रुपये का पेश किया है। इस प्लान के तहत 28 दिनों की वैधता के साथ 1 जीबी डाटा और अनलिमिटेड कॉलिंग मिलेगी। वहीं 1 जीबी डाटा खत्म हो जाने के बाद डाटा की स्पीड कम हो जाएगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest gadgets News apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed