फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जीवी मोबाइल ने लॉन्च किए तीन नए स्मार्टफोन, शुरुआती कीमत 4,499 रुपये

Thu, 14 Mar 2019 09:58 AM IST
प्रदीप पांडे टेक डेस्क, अमर उजाला
टेक डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रदीप पांडे Updated Thu, 14 Mar 2019 09:58 AM IST
विज्ञापन
Jivi Mobiles launches 3 new phones Xtreme3, Xtreme3x and Xtreme 7, Know price and specifications
jivi mobile

भारतीय स्मार्टफोन कंपनी जीवी मोबाइल्स ने एक्सट्रीम सीरीज के तहत तीन लेटेस्ट स्मार्टफोन लॉन्च किए हैं, जिनमें एक्सट्रीम 3, एक्सट्रीम 3X और एक्सट्रीम 7 शामिल हैं।इन तीनों ही स्मार्टफोन्स में 18:9 आस्पेक्ट रेशियो वाली डिस्प्ले, फिंगरप्रिंट सेंसर और फेस अनलॉक जैसे फीचर्स हैं। एक्सट्रीम 3, एक्सट्रीम 3X और एक्सट्रीम 7 तीनों स्मार्टफोन एंट्री लेवल सेगमेंट में लॉन्च किए हैं। जीवी मोबाइल्स के एक्सट्रीम 3, एक्सट्रीम 3X और एक्सट्रीम 7 की कीमत 4,499 रुपये से लेकर 5,999 रुपये है। एक्सट्रीम 3 की कीमत 4,499 रुपये है, वहीं एक्सट्रीम 3x की कीमत 4,999 रुपये है। इसके अलावा जीवी एक्सट्रीम 7 की कीमत 5,999 रुपये है। सभी स्मार्टफोन में जीरो डाउन पेमेंट का ऑप्शन भी है। ग्राहक तीनों स्मार्टफोन ऑनलाइन और ऑफलाइन खरीद सकतें हैं।

Jivi Mobiles launches 3 new phones Xtreme3, Xtreme3x and Xtreme 7, Know price and specifications
jivi xtreme 3

एक्सट्रीम 3 स्पेसिफिकेशंस और फीचर्स
एक्सट्रीम 3 में 5.3 इंच की फुल व्यू डिस्प्ले दी गई है, जिसका आस्पेक्ट रेशियो 18:9 है। स्मार्टफोन में 1.3 GHz का क्वॉड-कोर प्रोसेसर दिया गया है और यह 1 जीबी रैम और 8 जीबी स्टोरेज ऑप्शन में आता है। स्मार्टफोन में 8-मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 5-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। इसके अलावा इसमें 3,000mAh की बैटरीशामिल है। स्मार्टफोन एंड्रॉयड 8.1 ओरियो बेस्ड गो एडिशन पर काम करता है।

Jivi Mobiles launches 3 new phones Xtreme3, Xtreme3x and Xtreme 7, Know price and specifications
jivi xtreme 3x

एक्सट्रीम 3X स्पेसिफिकेशंस और फीचर्स
एक्सट्रीम 3X में 5.3-इंच की फुल व्यू IPS डिस्प्ले दी गई है, जिसका आस्पेक्ट रेशियो 18:9 है। स्मार्टफोन में 1.3 GHz का क्वॉड-कोर प्रोसेसर दिया गया है और यह 1 जीबी रैम और 16 जीबी स्टोरेज ऑप्शन में आता है। स्मार्टफोन में 8-मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 5-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। इसके अलावा इसमें 3,000mAh की बैटरी शामिल है। स्मार्टफोन एंड्रॉयड 8.1 ओरियो बेस्ड गो एडिशन पर काम करता है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Jivi Mobiles launches 3 new phones Xtreme3, Xtreme3x and Xtreme 7, Know price and specifications
jivi xtreme 7

एक्सट्रीम 7 स्पेसिफिकेशंस और फीचर्स
एक्सट्रीम 7 में 5.5-इंच की HD+ IPS डिस्प्ले दी गई है, जिसका आस्पेक्ट रेशियो 18:9 है। स्मार्टफोन में 1.3 GHz का क्वॉड-कोर प्रोसेसर दिया गया है और यह 2 जीबी रैम और 16 जीबी स्टोरेज ऑप्शन में आता है। स्मार्टफोन में 8-मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 5-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। इसके अलावा इसमें 3,000mAh की बैटरी शामिल है। स्मार्टफोन एंड्रॉयड 8.1 ओरियो बेस्ड गो एडिशन पर काम करता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest gadgets News apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed