घरेलू कंपनी लावा (Lava) ने एक साथ चार नए स्मार्टफोन और एक फिटनेस बैंड लॉन्च किए हैं। फोन के अलावा लावा ने MyZ नाम से एक सेवा भी शुरू की है जिसके तहत आप अपने पुराने फोन को किफायती कीमत पर अधिक रैम, कैमरा और स्टोरेज के साथ मोडिफाई करवा सकते हैं। इस सेवा के तहत फोन को मोडिफाई कराने के 66 तरीके मिलेंगे जिनमें कैमरा, रैम, स्टोरेज आदि शामिल हैं। लावा ने जो भारत में फोन लॉन्च किए हैं उनमें Lava Z1, Z2, Z4 और Z6 शामिल हैं। कंपनी ने अपना पहला फिटनेस बैंड Lava BeFIT भी लॉन्च किया है जिसकी कीमत 2,699 रुपये है। इसमें ब्लड ऑक्सीजन सेंसर भी है। इसकी बिक्री 26 जनवरी से होगी।
Lava Z1, Z2, Z4, Z6: Lava ने भारत में एक साथ लॉन्च किए चार स्मार्टफोन, शुरुआती कीमत 5,499 रुपये
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Lava Z6 की स्पेसिफिकेशन
फोन में मीडियाटेक हीलियो G35 प्रोसेसर मिलेगा। इसके अलावा फोन में ब्लॉटवेयर फ्री स्टॉक एंड्रॉयड 10 मिलेगा। फोन में 6.5 इंच की डिस्प्ले है जिस पर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 का प्रोटेक्शन है। इसके अलावा फोन में 5000mAH की बैटरी है जिसके साथ टाइप-सी चार्जिंग पोर्ट है। कंपनी का दावा है कि यह मिलिट्री ग्रेड सर्टिफाइड फोन है। इस फोन के साथ 6 जीबी रैम और 64 जीबी की स्टोरेज मिलेगी। कैमरे की बात करें तो इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप (13+5+2MP) है और सेल्फी के लिए 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। फोन की कीमत 9,999 रुपये है।
Lava Z4 की स्पेसिफिकेशन
इस फोन में भी 6.5 इंच की एचडी प्लस डिस्प्ले मिलेगी जिस पर गोरिल्ला ग्लास 3 का प्रोटेक्शन है। फोन में मीडियाटेक हीलियो G35 प्रोसेसर, 4 जीबी रैम और 64 जीबी की स्टोरेज मिलेगी। फोन में 5000mAh की बैटरी और स्टॉक एंड्रॉयड मिलेगा। इस फोन में 4 जीबी रैम और 64 जीबी की स्टोरेज मिलेगी। फोन में ट्रिपल रियर कैमरा (13+5+2MP) और 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। फोन की कीमत 8,999 रुपये है।
इस फोन में 6.5 इंच की एचडी प्लस डिस्प्ले है जिस पर गोरिल्ला ग्लास 3 का प्रोटेक्शन है।, मीडियाटेक हीलियो G35 प्रोसेसर और डुअल रियर कैमरा (13+2MP) सेटअप है। फोन में 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। इसमें 2 जीबी रैम के साथ 32 जीबी की स्टोरेज मिलेगी। इस फोन की कीमत 6,999 रुपये है।
लावा का यह फोन एक एंट्री लेवल फोन है जिसमें 2 जीबी रैम के साथ 16 जीबी की स्टोरेज दी गई है। इस फोन में 5 इंच की डिस्प्ले है जिस पर भी गोरिल्ला ग्लास 3 का प्रोटेक्शन है। फोन में मीडियाटेक हीलियो A20 प्रोसेसर है। फोन के कैमरे और बैटरी के बारे में कंपनी ने जानकारी नहीं दी है। Lava Z1 की कीमत 5,499 रुपये है।